घर की साफ-सफाई के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है झाड़ू। वैसे आजकल कई इलेक्ट्रॉनिक क्लीनिंग मशीन और नॉन इलेक्ट्रॉनिक मशीनें आ गई हैं, जो घर की सफाई में प्रयोग में लाई जाती हैं, मगर इन सबके बावजूद झाड़ू का इस्तेमाल हर घर में होता है।
झाड़ू को हिंदू धर्म में काफी महत्व भी दिया गया है, क्योंकि ऐसा कहा गया है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है उसी घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। मगर आजकल घरों में सामान इतना होता है कि उन्हें रखने के लिए स्थान कम पड़ जाता है। ऐसे में कई घरों में झाड़ू और पोछे के बाल्कि को लोग सिंक के नीचे रख देते हैं।
आमतौर पर लोगों को यह पता भी नहीं होता है कि ऐसा करने से उन्हें क्या फल मिलेंगे। हमने इस बारे में भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से बात की और जाना कि आखिर किचन में झाड़ू रखना अच्छे फल देता है या बुरा।
इस पर पंडित जी कहते हैं, 'झाड़ू का स्थान किचन में नहीं है। यदि आप ऐसा करती हैं, तो आपको दुखों और कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।'
इसे जरूर पढ़ें- पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
वास्तु के हिसाब से घर में रसोई का स्थान दक्षिण पूर्व निर्धारित किया गया है। यह स्थान अगिन का होता है और दक्षिण पूर्व के अंत से ही शुरुआत होती है मंगल के प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्र की। इन दोनों के बीच का स्थान शुक्र का होता। पंडित जी कहते हैं, 'शुक्र ग्रह को महिलाओं से जोड़ा गया है। महिलाओं के जीवन में अच्छा होगा या बुरा यह शुक्र ग्रह ही तय करता है। ऐसे में रसोई में शुक्र के स्थान पर झाड़ू रखना महिलाओं को भारी पड़ सकता है। खासतौर पर जिस घर में ऐसा किया जाता है, उस घर में रहने वाली महिलाओं की सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहती है। '
इसे जरूर पढ़ें- खुल सकता है बंद किस्मत का ताला, अपनाएं ये उपाय
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।