Fri Mar 13, 2026 | Updated 04:12 AM IST
herzindagi
matka reuse hacks

खराब या चिटके मटके को फेंकने के बजाय बगीचे में इन 4 तरीके से कर सकती हैं इस्तेमाल

Broken Matka Garden Hacks: गर्मी में मटके का पानी पीना जितना सुकून देता है, उतना ही दुख होता है जब वह मटका टूट जाता है। अब ऐसे में अमूमन लोग ऐसे मटके को फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन मटकों को आप बगीचे में कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-16, 22:31 IST

Matka Reuse Hacks: गर्मी के मौसम फ्रिज के साथ ही पीने का पानी को ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा पुराना या टूट जाने के कारण हम सभी इन्हें बेकार समझ कर फेंक देते हैं। अगर आप बिना सोचे-समझे मटकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो आपको बता दें कि बेकार समझा जाने वाला यह मटका आपके कई कामों को आसान बना सकते हैं। हो सकता है आप सोच रही हों कि आखिर टूटे हुए मटके का दोबारा से क्या यूज कर सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप टूटे या चिटके मटके का बगीचे में कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

प्लांटर या हैंगिंग बास्केट

pot reuse hacks

चिटके हुए मटके को आप आधे में काटकर या तोड़कर छोटे पौधों के लिए प्लांटर बना सकती हैं। इसके लिए अगर मिट्टी मटका बहुत पुराना है और उसमें बड़े छेद हैं, तो आप उसे उल्टा करके ऊपर से किसी पौधे को लटकाने के लिए हैंगिंग बास्केट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये रस्टिक लुक देते हैं।

इसे भी पढ़ें-पुराने घड़े को फेंकें नहीं बल्कि इस तरह करें इसका इस्तेमाल

चिड़ियों के लिए करें इस्तेमाल

garden decor ideas

अगर आपके पास बड़ा और गहरा मटका है, तो आप इसे पक्षियों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्मी के मौसम में जहां पानी मिलता चिड़ियां वहां पर अपने पंखों को डुबोती हैं। ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सकें। इसके अलावा प्यास लगने पर वह पानी पीती है। अब ऐसे में मटके को फेंकने के बजाय बर्ड बाथ या पीने वाला पानी रख सकती हैं।

बगीचे की सजावट के लिए

अगर आप अपने बगीचे को सजाने के लिए डेकोरेशन आइटम खोज रही हैं, तो बता दें कि टूटे हुए मटके से आप अपने बगीचे में सजा सकती हैं। इन्हें क्यारियों के किनारे या रास्तों के साथ लगाया जा सकता है। इसके अलावा गमले के किनारे पर लगाकर नया लुक दे सकती हैं।

ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

gardening hacks

गर्मी के मौसम में पौधे को नमी की आवश्यकता होती है। कई बार तो ऐसा होता है कि सुबह गमले में डाला गया पानी शाम तक सूख जाता है। अब ऐसे में बार-बार पानी डालना पड़ता है। बता दें कि आपकी इस समस्या का समाधान टूटा हुआ मटका है। बता दें कि आप इसके मटके के पौधे के पास मिट्टी में आधा गाड़ दें। अब जब आप पानी डालेंगे तो मटका पानी की सोखकर मिट्टी को नम रखने में मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें- Medicine Wrapper Reuse Hacks: दवाई के खाली रैपर से बनाएं खूबसूरत नेल एक्सटेंशन, नहीं पड़ेगी बाजार से खरीदने की जरूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।