जब एक कलाकार छोटी या बिग स्क्रीन पर काम करना शुरू करता है तो उसकी आंखों में यही सपना होता है कि उसकी ख्याति सिर्फ देश तक ही सीमित ना रहे, बल्कि विदेशों में भी उसके काम व नाम को पहचान मिले। शायद यही कारण है कि बॉलीवुड सेलेब्स हॉलीवुड मूवीज में भी काम करने को आतुर रहते हैं। अगर एक इंडियन सेलेब्स को इंटरनेशनल मूवी में काम करने का ऑफर मिलता है, तो वह कभी भी इस सुनहरे मौके का छोड़ना नहीं चाहता।
यकीनन बहुत से इंडियन स्टार्स हॉलीवुड मूवीज में काम करना चाहते हैं, लेकिन वहीं कई ऐसे दूसरे सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने किसी ना किसी कारणों के चलते हॉलीवुड मूवीज में काम करने के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि, यह सेलेब्स अन्य हॉलीवुड मूवीज में नजर आए। लेकिन बॉलीवुड की तरह ही उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी शर्तों पर काम किया और सबकुछ मन-मुताबिक ना हो पाने के कारण इन्होंने हॉलीवुड मूवीज को छोड़ना ही ठीक समझा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हॉलीवुड मूवीज के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया-
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय यूं तो “ब्राइड एंड प्रेजुडिस“ “द पिंक पैंथर 2“, “प्रोवोक्ड“, “द लास्ट लीजन“ और “द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस“ जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुकी हैं। लेकिन फिर भी वह हॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट भी कर चुकी हैं। इन्हीं में से एक फिल्म थी ट्रॉय। दरअसल, इस फिल्म में उनके साथ ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में थे और ऐश्वर्या को ब्रैड पिट के साथ कुछ इंटीमेट सीन करने थे। लेकिन वह इसमें खुद को सहज नहीं महसूस कर रही थीं और इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल ने एक विदेशी को ना केवल अपने जीवन साथी के रूप में चुना है, बल्कि अब वह इंडिया से बाहर ही रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड मूवीज, टेलीविजन सीरिज यहां तक कि हॉलीवुड म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन जब एक बार प्रियंका को हॉलीवुड फिल्म इममॉर्टल में एक महत्वपूर्ण भूमिका मिली, तो उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। बाद में, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की भूमिका फ्रीडा पिंटो ने निभाई। बता दें कि उस समय प्रियंका को फिल्म 7 खून माफ ऑफर हुई थी और उन्होंने हॉलीवुड फिल्म की जगह इस बॉलीवुड मूवी में काम करना अधिक बेहतर समझा।
इसे जरूर पढ़ें:रानी मुखर्जी ने रिजेक्ट की थीं यह सुपरहिट मूवीज
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोणभी सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी काम कर चुकी है। आज उनकी गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है। वह विन डीजल के साथ , ’XXX: द रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज’ में काम कर चुकी हैं। लेकिन जब उन्हें हॉलीवुड मूवी 'फास्ट एंड फ्यूरियस पार्ट 7' में काम करने का ऑफर मिला, तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। दरअसल, उस समय दीपिका फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग में व्यस्त थी और इसलिए उन्होंने हॉलीवुड मूवी में काम नहीं किया।
इसे जरूर पढ़ें:स्पोर्ट्स पर बनीं इन बॉलीवुड मूवीज ने जीता दर्शकों का दिल
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी के डांस को लोग बेहद ही पसंद करते हैं। यहां तक कि माधुरी 'डांस रियलिटी शो' को जज भी कर चुकी हैं। माधुरी दीक्षित को हॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला था। उन्हें एक एक हॉलीवुड फिल्म में कैमियो करने का ऑफर मिला था, जिसके लिए उन्हें काफी अच्छी-खासी रकम भी ऑफर की गई थी। लेकिन माधुरी फिल्म में अपनी भूमिका से संतुष्ट नहीं थीं और इसलिए उन्होंने हॉलीवुड फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों