इन बॉलीवुड सितारों के यहां हर बार ग्रैंड होता है ईद का जश्न

बॉलीवुड के सेलिब्रिटी सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाते हैं। त्यौहार मनाने का सभी का अलग अंदाज होता है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड सितारों के ईद मनाने के खास तरीके के बारे में बात करेंगे।

bollywood eid party celebration

रमजान के पाक महीने के बाद अब दुनिया भर में धूमधाम से ईद का जश्न शुरू हो चुका है। ऐसे में बॉलीवुड की रंगीन दुनिया की बात करें तो हमारी इंडस्ट्री भी इसमें बिल्कुल पीछे नहीं है। गणपति पूजा से लेकर दिवाली या होली हो, बॉलीवुड के सितारे किसी में भी पीछे नहीं रहते। ऐसे में ईद की इफ्तार पार्टी और फिर ईद का जश्न भी बहुत ही अनोखे अंदाज में मनाया जाता है।

बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स हैं, जो अपनी ग्रैंड ईद पार्टी के लिए जाने जाते हैं। उन पार्टियों में इंडस्ट्री के सारे छोटे-बड़े नाम पहुंचते हैं और जश्न की रात में डूबते हैं।

आज चलिए आपको उन स्टार्स के बारे में बताएं जो अपनी पार्टियों के लिए काफी फेमस हैं। ये स्टार्स अलग-अलग तरह से ईद मनाने के लिए जाने जाते हैं।

सलमान खान

salman khan eid party

बॉलीवुड के 'भाईजान' हर साल ईद के मौके पर अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में ईद की पार्टी सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर बॉलीवुड के जाने-माने सितारे, फिल्म प्रोड्यूसर, सिंगर, डायरेक्टर, दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहते हैं। पिछले साल यानी 2022 में भाईजान की बहन अर्पिता ने ईद की पार्टी अपने घर में सेलिब्रेट की थी। इस पार्टी में बहुत बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। शाही दावत के अलावा सलमान खान इस खास अवसर पर अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से अपने फैंस को ईद की बधाई देते हैं। सलमान खान ईदी के रूप में ईद पर नई फिल्म रिलीज करने की कोशिश करते हैं, ताकि उनके फैंस भी खुश रहें, जैसे इस साल उनकी 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई है।

शाहरुख खान

how Bollywood stars celebrate Eid

शाहरुख खान ईद के मौके पर 'मन्नत' की बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस से मिलते हैं। यह पल शाहरुख के फैंस के लिए बहुत खास होता है। किंग खान (शाहरुख खान) अपने बेटे अब्राम के साथ हर ईद पर अपने चाहने वालों को बधाई देते हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख खान के घर में भी ईद की बड़ी पार्टी होती है, जिसमें उनके दोस्त और इंडस्ट्री के कई लोग शामिल होते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या परिणीति और राघव ने कर ली है सगाई? शादी को लेकर आई बड़ी अपडेट

करीना कपूर खान

how saif and kareena celebrate eid

कपूर फैमिली भी अपनी पार्टी के लिए बड़ी लोकप्रिय है। अब ऐसे में सैफ अली खान और करीना कपूर खान ईद का जश्न बनाने से कैसे पीछे छूट सकते हैं। रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद ईद के इस अवसर पर सैफ अली खान का पूरा परिवार यानी करीना कपूर, सारा, इब्राहीम, तैमूर, सबा, सोहा और शर्मिला टैगोर एवं कुणाल और बेटी इनाया मौजूद रहते हैं।

संजय दत्त

संजय दत्त के घर में भी ईद की पार्टी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। तमाम व्यंजनों और अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर वह ईद का जश्न मनाते हैं। उनकी वाइफ मान्यता दत्त अक्सर परिवार के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर भी करती रहती हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना उन्हें सबसे ज्यादा भाता है। (संजय दत्त लव स्टोरी)

इसे भी पढ़ें: अपने ही फैमिली मेंबर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं ये सितारे

ऐसे ही और भी बॉलीवुड सेलेब्स ईद का जश्न मनाते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। बॉलीवुड सितारों से संबंधित और भी जानकारी के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करें।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP