आर्यन-नोरा ही नहीं बल्कि इन सेलेब्स की डेटिंग न्यूज भी हुई थी इंटरनेट पर वायरल

आर्यन-नोरा ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स का नाम जुड़ चुका है, चलिए जानें।

celebrities who broke internet

बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आ रही हैं। आए दिन किसी ना किसी सेलिब्रिटी की खबरें सामने आती हैं जिसे सुन फैंस भी हैरान रह जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसे सेलिब्रिटी की रिश्ते की खबर के बारें में बताने वाले है जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगी। इस लिस्ट में कई सारे बड़े सेलिब्रिटी का नाम शामिल है। आइए जानते हैं।

नोरा को डेट कर रहें हैं आर्यन

कहा जा रहा है कि नोरा का शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर आर्यन या फिर नोरा का कोई भी ब्यान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस की फोटो वायरल हो रही हैं। जिसमें कुछ कॉमन फैंस के साथ अलग-अलग फोटो में नोरा और आर्यन दोनों नजर आ रहे हैं।

शहनाज गिल और राघव जुयाल

शहनाज गिल का नाम राघव जुयाल के साथ जुड़ चुका है। बता दें कि मीडिया ने शहनाज से राघव जुयाल संग रिलेशनशिप पर सवाल किया तो एक्ट्रेस काफी भड़क भी गई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थीं। हालांकि शहनाज गिल ने इस विवाद पर ना कह दिया है।इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी तस्वीर को देखकर हैरान हो गए थे।

इसे भी पढ़ें:शहनाज गिल जैसा मेकअप करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

दिशा पटानी और अलेक्जेंडर एलेक्स

बीते कुछ दिनों से यह खबर आ रही हैं कि दिशा पटानी और अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक रिश्ते मे है। हालांकि अभी तक दोनों ने इस पर कोई भी बयान नहीं दिया है। दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया है। इन दिनों दिशा को एक हैंडसम हंक संग अक्सर स्पॉट किया जाता है। दिशा के साथ पहले सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही नजर आते थे। जब से उनकी तस्वीर अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक संग आ रही हैं फैंस काफी ज्यादा हैरान है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP