herzindagi
shehnaaz gill makeup look hindi

शहनाज गिल जैसा मेकअप करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स  

मेकअप करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी स्किन टोन को समझना होगा और फिर अपने लिए बेस्ट लुक चुनना होगा।
Editorial
Updated:- 2022-12-07, 14:37 IST

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन तरह तरह के मेकअप लुक्स को ट्राई भी करते हैं। वहीं हम और आप मेकअप करने के लिए कई एक्ट्रेस के लुक को भी रीक्रिएट करते हैं। बात अगर एक्ट्रेस के मेकअप लुक्स की करें तो शहनाज गिल के सोशल मीडिया पर उनके कई तरह के मेकअप लुक्स आए दिन अपडेट होते रहते हैं। इनके फैंस भी इसे जमकर लाइक और शेयर करते हैं।

अगर आप भी शहनाज गिल के इन मेकअप लुक्स को पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़े। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं शहनाज के किए मेकअप के कुछ ऐसे लुक्स जिन्हें आप भी इस वेडिंग सीजन कर सकती हैं ट्राई।

 

ग्लॉसी पिंक मेकअप

glossy makeup shehnaaz gill

इस तरह का मेकअप खासकर दिन के समय किया जाता है, लेकिन इस तरह का मेकअप आप रात के समय के फंक्शन के लिए भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसा मेकअप करने के लिए आपको सबसे पहले स्किन केयर पर खास ध्यान देना होगा और त्वचा को हाइड्रेट करना होगा ताकि आपकी त्वचा अंदर से ग्लो करें। साथ ही ऐसा मेकअप करने के लिए आप चाहे तो फाउंडेशन को स्किप कर केवल कंसीलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। साथ ही लिप्स को ग्लॉसी रखें। (आई मेकअप करने की आसान टिप्स)

इसे भी पढ़ें : सोबर और खूबसूरत दिखने के लिए न्यूड मेकअप को ऐसे करें ट्राई

स्मोकी आई लुक

smokey eye makeup shehnaaz gill

ऐसा मेकअप आप कॉकटेल नाइट के लिए चुनें। अगर आप बिगिनर हैं तो आप स्मोकी लुक के लिए काजल पेंसिल और आईशैडो का इस्तेमाल करें। जेल और लिक्विड प्रोडक्ट्स को अवॉयड करें। आई मेकअप बोल्ड है तो आप लिप्स को म्युद कलर में रखें। साथ ही ऐसा मेकअप आप साड़ी, गाउन, लहंगे तक के साथ कर सकती हैं, लेकिन ज्यादातर इस तरह का मेकअप इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए ही चुना जाता है। इसके अलावा आई मेकअप ब्लेंडिंग पर खास ध्यान दें ताकि आपका मेकअप क्रीजलेस रहे। (मेकअप के नए लुक्स)

इसे भी पढ़ें : पिंक कलर मेकअप के ये लुक्स हर तरह के ऑउटफिट के साथ लगते हैं खूबसूरत

विंग-आईलाइनर लुक

wing eye liner look shehnaaz gill

बता दें कि यह लुक काफी रेट्रो स्टाइल है। साथ ही ऐसा मेकअप करने के लिए आप आई मेकअप के लिए न्यूट्रल आईशैडो चुनें। ऐसा करने से आपका बनाया हुआ विंग आईलाइनर लुक खिलकर नजर आएगा। साथ ही लिप्स के लिए आप ब्राइट रेड या न्यूड पिंक कलर चुन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो फाउंडेशन में करीब 2 बूंद लिक्विड हाइलाइटर मिक्स कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका बेस मेकअप शाइनी नजर आएगा। 

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए शहनाज गिल के मेकअप के ये लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।

 

Image Courtesy : Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।