अभी कुछ समय पहले अभिनेत्री यामी गौतम की शादी की तस्वीरें वायरल हुईं, तो लोगों ने उनके पहाड़ी अंदाज को खूब पसंद किया। यामी ने बहुत सिंपल शादी की थी। उनकी संस्कृति का साक्षी हर कोई बना। इस बीच लोगों को यह ध्यान आया कि कैसे एक भारतीय दुल्हन, खासकर ही सेलिब्रिटीज ने भी अपनी शादी के दौरान अपनी हर रस्म और परंपरा को बखूबी निभाया। हर आम महिला का सजने-संवरने, अपनी संस्कृति से जुड़कर शादी करने का जैसा सपना होता है, वैसे ही हमारी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का भी था। अपनी सांस्कृतिक विरासत के एलिमेंट्स को दर्शाते हुए ये दुल्हनें भारत की विविधता का प्रमाण हैं, चाहे वह किसी भी क्षेत्र या धर्म की हों। तो आइए, ऐसी कुछ अदाकाराओं के ब्राइडल लुक्स को देखें, जिन्होंने अपनी संस्कृति को सबसे आगे रखा।
यामी गौतम
कुछ दिनों पहले अभिनेत्री यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की खबर इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने फैंस को दी। यामी की शादी की तस्वीरें जब से सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं, तभी से उनकी इस सिंपल वेडिंग और पहाड़ी कल्चर की वाहवाही हो रही है। यामी ने शादी की रस्मों में पहाड़ी नथ पहनी है और सिर्फ उन्होंने ही नहीं, उनकी मां और बहन ने भी नथ पहनी थी। पहाड़ी कल्चर में नथ का बहुत महत्व होता है और अपनी शादी में इसे पहन कर उन्होंने यह दर्शाया कि वह अपने कल्चर, अपनी जड़ों से कितना लगाव है।
बिपाश बसु
बिपाशा बसु ने न सिर्फ शंख पोला चूड़ियां पहनी थीं, बल्कि पूरी रस्मों के साथ शादी की थी। बिपाशा ऐसी हीरोइन रही हैं, जिन्हें बोल्ड और ग्लैमर्स अवतार के लिए जाना जाता है। मगर अपनी शादी में उन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी कर यह दिखाया था कि वह अपनी जड़ों से कितनी जुड़ी हैं। एक बंगाली दुल्हन जिस तरह सजती हैं, बिपाशा ने बिल्कुल वैसा ही शृंगार किया था। उन्होंने पारंपरिक शोला से बना सफेद मुकुट पहना, जो भारतीय कॉर्क के पेड़ों से लिया जाता है। कोंच शेल से बनी सफेद चूड़ी, या शंखा और लाल पोला चूड़ियां पहनी थीं।
इसे भी पढ़ें :शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था Love At First Sight
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा तुलु हैं और समय-समय पर वह अपने मैंगलोरियन रूट्स को दर्शाती रहती हैं। पंजाबी बिजनेसमैन राज कुंद्रा से जब वह शादी के बंधन में बंधी, तो वह खूबसूरत मैंग्लोर बंट दुल्हन बनी थीं। उन्होंने माथापट्टी और मांगटिका से मिलता-जुलता जेवर, जिसे मैंग्लोरियन मंडेल कहते हैं, पहना था। अपनी फिट बॉडी के लिए पहचाने जाने वाली शिल्पा ने अपने ब्राइडल लुक से सभी को चकित किया था। इतना ही नहीं, उनकी ब्राइडल साड़ी की खूब चर्चा भी हुई थी।
इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड के 8 सबसे चर्चित Love Triangles, पार्टनर होते हुए भी इन हीरो-हिरोइन का आया दूसरों पर दिल
सोहा अली खान
अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपनी शादी के दौरान जो पासा या झूमर पहना था, उसका मुस्लिम समुदाय में बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि चंद्रमा का ढलना और क्षीण होना भी मनुष्य की भावनाओं का पर्याय है, जिसे मस्तिष्क के बाईं ओर से नियंत्रित किया जाता है। यही कारण है कि अर्द्ध चांद के प्रतीक का यह झूमर दुल्हन के माथे पर बाईं ओर ही पहनाया जाता है। इसलिए इसे मुस्लिम समुदाय की हर दुल्हन पहनती है। इसी तरह पटौदी खानदान की बेटी ने अपनी संस्कृति का परिचय देते पासा पहना था।
जेनेलिया डिसूजा
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख, बॉलीवुड के सबसे प्रिय जोड़ियों में से एक हैं। जेनेलिया जहां एक तरफ क्रिश्चियन फैमली से हैं, वहीं रितेश मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जब दोनों की शादी हुई तो दोनों परिवारों के रस्मो-रिवाजों को बखूबी निभाया गया। मराठी तौर तरीके से जब शादी हुी तो जेनेलिया ने भी रितेश के साथ mundavalya, जो हर मराठी जोड़ा पहनता है। जेनेलिया ने शादी के बाद न सिर्फ मराठी संस्कृति को अपनाया बल्कि वह मराठी भी सीखीं। अपनी परंपराओं को आगे रखा और दिखाया कि उन्हें अपने कल्चर से कितना लगाव है।
ऐसी कई और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ की और इस बात का एहसास दिलाया कि चाहे जो भी हो मगर वह आज भी अपने कल्चर से जुड़ी हुई हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit : www.instagram.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों