शादी के बाद कुछ दिन क्यों पहननी पड़ती हैं काली चूड़ियां? जानिए रहस्य

काले रंग की चूड़ी से जुड़े महत्व और तथ्‍यों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ये एक्‍सपर्ट आर्टिकल। 

black in vastu hindi

हिंदू विवाह में कई रीति-रिवाज होते हैं। खासतौर पर दुल्‍हन को कुछ ज्यादा ही रीति-रिवाज निभाने पड़ते हैं। मगर कुछ रीति-रिवाज ऐसे होते हैं, जिनका वास्तविक अर्थ भी किसी को नहीं पता होता है। बस उन्हें सदियों से परंपरा के नाम पर निभाया जा रहा है।

ऐसा ही एक रिवाज है नई-नई शादी के बाद दुल्‍हन का लाल चूड़ियों के साथ काली चूड़ियां पहनना। देखा जाए तो हिंदू धर्म में काले रंग को बेहद अशुभ माना गया है, खासतौर पर अगर बात शादी-विवाह के मौके की हो तो काले रंग को दुल्‍हन से कोसो दूर रखा जाता है। मगर कुछ स्थानों पर दुल्‍हन को काले रंग की चूड़ियां भी पहने देखा जाता है।

आज हम आपको इस अजीबो-गरीब रिवाज के बारे में बताएंगे कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है और इसका महत्‍व क्‍या है। इस विषय में हमारी बात पंडित विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, 'बेशक काले रंग को शुभ अवसरों में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। मगर यह अशुभ नहीं होता है। काला रंग तो नकारात्मकता को अपने अंदर समाहित कर लेता है। ऐसे में इसे शुभ अवसरों पर इस्तेमाल तो किया जा सकता है, मगर ज्‍योतिष शास्‍त्र में इसके कुछ तरीके बताए गए हैं। दुल्हन को भी काले रंग की चूड़ियां पहनने का उद्देश्य नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करना ही होता है।'

black choori significance

काले कांच की चूड़ी पहनने का कारण

उत्तर भारत में आपको कई स्थान पर यह रिवाज देखने को मिलेगा। शादी के बाद दुल्‍हन को कुछ दिनों तक लाल चूड़ियों के आगे-पीछे या बीच में एक काले रंग की चूड़ी पहनाई जाती है। इसका महत्व यह है कि दुल्हन के सुहाग को किसी की बुरी नजर न लगे। यह एक तरह का टोटका होता है।

कई स्थानों पर दुल्‍हन को लोहे का कड़ा या फिर लोहे की अंगूठी भी पहनाई जाती है। ऐसा कहते हैं कि लोहा नकारात्मकता को दूर करता है, क्योंकि यह शनि का प्रतीक होता है। काला और नीला रंग भी शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, पूजा-पाठ के मौकों में इस रंग को इस्तेमाल नहीं किया जाता है। मगर यह दोनों ही रंग अशुभ नहीं होते हैं।

कांच को भी हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है। इसलिए अगर काले रंग की चूड़ी पहननी है तो वह कांच की होनी चाहिए। मेटल या प्लास्टिक की नहीं होनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: सिंदूर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये 6 गलतियां, पति को बना सकती हैं कंगाल

काले रंग की चूड़ी का महत्व

काले रंग जहां भी होता है, वह अपने अंदर नकारात्मकता को समाहित कर लेता है। मगर काले रंग का गुण होता है कि वह हर तरह की एनर्जी को अपने अंदर समाहित करता है। ऐसे में नकारात्मकता के साथ-साथ यह सकारात्‍मक ऊर्जा (सकारात्‍मक ऊर्जा के उपाय) को भी अपने अंदर समा लेता है। इस तरह से काला रंग धारण करना किसी भी मायने में अशुभ नहीं होता है।

काले रंग की चूड़ी नई दुल्हन लगभग 6 महीने तक पहनती हैं। इन 6 महीनों में हर 10 दिन में उन्हें अपनी चूड़ी बदलनी होती है। यदि चूड़ी बदलने से पूर्व ही वह टूट जाए, तो समझ लें कोई नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो गई है।

काली चूड़ी बदलने के बाद आपको पुरानी काली चूड़ी किसी और महिला को पहनने के लिए नहीं देनी चाहिए, बल्कि आपको पुरानी चूड़ियों को किसी पवित्र नदी में सिरवा देना चाहिए।

black choori significance for brides

काले रंग की चूड़ी का शुभ प्रभाव

  • केवल नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर ही काले रंग से नष्ट नहीं होती है, बल्कि इससे आर्थिक परेशानियां (आर्थिक परेशानियां दूर करने के उपाय) भी खत्म होती हैं। पति की आर्थिक तरक्की के लिए भी दुल्‍हन को काली चूड़ी पहननी चाहिए।
  • काला रंग जितना गहरा होता है, उतना ही गहरा आपका रिश्‍ता हो इसलिए भी आपको काली चूड़ी पहननी चाहिए।
  • काला रंग जिस तरह से अपने ऊपर किसी और रंग को नहीं चढ़ने देता है, वैसे ही आपके रिश्‍ते पर किसी और रंग नहीं चढ़ पाता।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP