Bigg Boss 16: इस वीकेंड के वार घर से कौन होगा बाहर? जानने के लिए पढ़ें

Bigg Boss 16: इस आर्टिकल में जानिए कि इस वीकेंड के वार घर से कौन बेघर हो सकता है। 

 
bigg boss  eviction

Bigg Boss 16: रियलिटी शो की जब-जब बात होती है तब-तब बिग बॉस का याद किया जाता है। यही कारण है कि पहले सीजन से शुरू हुआ बिग बॉस आज 16वें सीजन तक पहुंच चुका है।

इस बार के सीजन को शुरू हुए 1 महीना हो चुका है। लोग इस बार भी इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि पिछले वीकेंड के वार घर से कोई भी बेघर नहीं हुआ था। आइए जानते हैं इस बार घर से कौन बेघर हो सकता है।

कौन-कौन हुआ है नॉमिनेट

पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेट करने के लिए एक स्पेशल टास्क दिया था। इस टास्क में घरवालों को एक दूसरे की पीठ में खंजर मारने थे। इस दौरान सबसे ज्यादा घरवालों ने अर्चना, सुंबुल तौकीर और सौंदर्या का नाम लिया और वो तीनों नॉमिनेट हुए।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड में सुंबुल के घर से बाहर निकलने के कयास लगाए जा रहे हैं। चूंकि अर्चना इस समय घर में मौजूद सबसे एक्टिव सदस्यों में से एक है इसलिए उनके घर से बाहर निकलने के चांस कम हैं।

इसे भी पढ़ेंःइन कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस शो मे लिया था सलमान खान से पंगा, चलते शो के दौरान किया बेघर

View this post on Instagram

A post shared by Her Zindagi (@herzindagi)

क्या कहती है HZ की पॉल

bigg boss nomination hz poll

घरवालों के नॉमिनेशन टास्क के बाद हर जिंदगी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोल डालकर लोगों से राय मांगी। इस पोल में 53 परसेंट लोगों को मानना था कि सुंबल घर से बाहर हो सकती हैं। वहीं 47 परसेंट लोगों का कहना है कि अर्चना गौतम को घर से बाहर हो सकती है। वहीं सौंदर्य के लिए एक भी वोट नहीं आया। मतलब यह कि लोगों को लगता है कि सुंबल और अर्चना में से कोई एक सदस्य बाहर हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंःबिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स को दिया गया Hated और Irritating का टैग

तो ये थी घर से नॉमिनेट हुए सदस्यों से जुड़ी जानकारी। अब जानते हैं घर में नजर आ रहे लव एंगल के बारे में।

लव स्टोरी हो चुकी है शुरू

1 महीने के अंदर घर में लव एंगल नजर आने लगे हैं। एक तरफ प्रियंका और अंकित का नाम जोड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सौंदर्य और गौतम कई बार अपने रिश्ते और प्यार का इजहार कर चुके हैं। इन दोनों कपल के अलावा टीना और शालीन का नाम भी फैंस जोड़ रहे हैं।

बिग बॉस की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। घर के कौन बेघर होता है यह जानने के लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP