herzindagi
bigg boss  contestants shiv thakare lifestyle

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट शिव ठाकरे कभी दूध और न्यूजपेपर बेचते थे, चलिए जानते हैं उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ बातें

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट शिव ठाकरे एमटीवी के स्टंट बेस्ड शो रोडीज में भी नजर आ चुके हैं। चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।</span>
Editorial
Updated:- 2022-11-09, 15:04 IST

बिग बॉस 16 की तारीफ हर जगह हो रही हैं। ऐसे में इस साल इस शो में शिव ठाकरे भी नजर आ रहे हैं। अभी तक दर्शक उनके गेम को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दे कि इससे पहले उन्हें एमटीवी के स्टंट बेस्ड शो रोडीज के ऑडिशन राउंड में भी देखा गया है। इस दौरान करण कुंद्रा उनकी सिंपल सिटी देखकर काफी ज्यादा इंप्रेस हो गए थे। चलिए जानते हैं शिव ठाकरे के करियर के बारे में।

सलमान कर चुके हैं शिव ठाकरे की तारीफ

shiv thakare

बीते एपिसोड में सलमान खान ने खुद शिव ठाकरे के गेम की तारीफ किया था। बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन शिव ठाकरे मराठी बिग बॉस के विनर भी रह चुके हैं। बिग बॉस 16 में भी अपनी अनोखे अंदाज से वह बिग बॉस के घर में धूम मचा रहे हैं। शो के शुरुआती दिनों से ही शिव ठाकरे ने सलमान खान का दिल जीत लिया था।

इसे जरूर पढ़ें-Bigg Boss 16: कई बड़ी फिल्मों के लिए निमृत को किया गया था अप्रोच, फैट शेमिंग, ब्रेन बर्नआउट का हो चुकी हैं शिकार

कभी दूध और पेपर बेचते थे शिव

शिव के लिए इतना कुछ करना आसान नहीं था। शिव के परिवार की बात करें तो उनके पिता का पान का दुकान हुआ करता था। जहां वह अपने पिता के साथ काम करते थे। साथ ही वह अपनी बहन के साथ न्यूजपेपर भी बेचा करते थे। उन दिनों शिव दूध भी बेचने का काम किया करते थे। इस सबके बाद शिव ने डांस क्लास खोला जहां से उनकी अच्छी कमाई हो जाती थी। अपने बैकग्राउंड के बारे में उन्होंने खुद रोडीज के ऑडिशन के समय खुलासा किया था।

इसे जरूर पढ़ें-Bigg Boss 16: घर से बेघर होने से बच गए, खुद को दंड से नहीं बचा सका यह सदस्य

क्या शिव बिग बॉस 16 के बन पाएंगे विनर

इतनी मेहनत करने के बाद उन्हें काफी मुश्किल से ये मुकाम हासिल हुआ है। बता दे अभी तक दर्शकों को उनका गेम काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। अब देखना ये होगा कि मराठी बिग बॉस जीतने के बाद क्या शिव बिग बॉस 16 के विनर बन पाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।