herzindagi
abdu rozik journey in biogg boss

Bigg Boss के घर के सबसे क्यूट सदस्य Abdu Rozik कैसे बने स्टार?

Bigg Boss के 16वें सजन के शुरुआत के साथ ही चारों तरफ अब्दु रोजिक&nbsp;की बातें हो रही हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-10-18, 21:41 IST

बिग बॉस के हर सीजन में कुछ कंटेस्टेंट ऐसे जरूर आते हैं जिनको लोग बहुत पसंद करते हैं। इस बार के सीजन में आए अब्दु रोजिकको भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लंबाई की बात करें तो अब्दु रोजिक बहुत छोटे दिखते हैं लेकिन उनकी क्यूटनेस ने सभी को दीवाना बनाया हुआ है। चलिए जानते हैं अब्दु रोजिककहां से हैं, क्या करते हैं और इतने बड़े स्टार कैसे बन गए हैं।

तजाकिस्तान के रहने वाले हैं अब्दु रोजिक

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

बहुत से लोगों को लगता है कि अब्दु रोजिकभारत के रहने वाले हैं। बता दें कि ऐसा नहीं है और वो तजाकिस्तान से हैं। वह बॉक्सर और प्रोफेशनल सिंगर हैं।इंस्टाग्राम पर उनकी रिल्स इतनी वायरल हुई की आज उन्हें भारत जैसे ढेर सारे देशों के लोग जानते हैं। उनका नेचर इतना कूल है कि लोगों ने उनका नाम छोटा भाईजान रख दिया है।

इसे भी पढ़ेंःजानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी

अब्दु रोजिक को करना पड़ा दिक्कत का सामना

लंबाई कम होने की वजह से अब्दुरोजिकको बच्चपन में बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी टीचर्स उन्हें पढ़ाने से इंकार करतीथी क्योंकि सबको लगता था कि वो आगे चलकर कुछ नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं उनकी क्लास के बच्चे भी उन्हें बहुत बार परेशान करते थे। हालांकि अब उन्होंने इस मुकाम को हासिल करके सबको चुप करा दिया है।

अब अब्दु बन गए हैं स्टार

17 साल की उम्र तक अब्दु रोजिकअपने परिवार की मदद करने के लिए ताजिकिस्तान के बाजारों में गाना गाते थे। इसी दौरान संयुक्त अरब अमीरात के शाहीपरिवार की यास्मीन साफिया ने उनकी मदद की। आज अब्दु सोशल मीडिया स्टार हैं और उन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं।

शानदार लाइफ जीते हैं अब्दु

अब्दु के इंस्टाग्राम पर मौजूद रिल्स और फोटोज देखकर साफ हो जाता है कि अब उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है। वह बढ़िया लग्जरी लाइफ का आनंद ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंःBigg Boss 16: उतरन सीरियल में 'इच्छा' बनी Tina Datta असल जिंदगी में हैं ऐसी

लोगों को तो बिग बॉस 16 के सीजन में अब्दु रोजिकका गेम बहुत पसंद आ रहा है। आपका उनके बारे में क्या कहना है, यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Abdu Rozik/Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।