हिंदू धर्म में भाईदूज के दिन भाई की सलामति के लिए बहनें व्रत रखती हैं और विधिवत रूप से तिलक करती हैं और भाई को गोला देती हैं। इस दिन भाई को बहनें खुद खीर बनाकर खिलाती हैं। भाईदूज का त्योहार दिवाली का आखिरी त्योहार है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। अब ऐसे में अगर आप इस दिन सामग्री को लेकर कन्फ्यूजन में हैं, तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भाईदूज के दिन पूजा के लिए सामग्री क्या है? (Bhai Dooj ki Puja Samagri 2024)
भाईदूज के दिन पूजा की सामग्री के बारे में कोई कन्फ्यूजन न हो। इसलिए यहां पूरी लिस्ट जान लें।
- दीपक - पूजा की शुरुआत दीपक जलाकर की जाती है।
- अक्षत - चावल के कुछ दाने, जो शुभता का प्रतीक हैं।
- रोली - तिलक लगाने के लिए रोली का उपयोग किया जाता है।
- चंदन - तिलक लगाने के लिए चंदन का उपयोग भी किया जाता है।
- फूल- भगवान को अर्पित करने के लिए ताजे फूल।
- कलश - इसमें जल भरकर पूजा की जाती है।
- सूखा नारियल - यह समृद्धि का प्रतीक है।
- सुपारी - यह शुभता का प्रतीक है।
- मिठाई - भाई को प्रसाद के रूप में मिठाई दी जाती है।
- कलावा - भाई की कलाई पर कलावा बांधा जाता है।
- तिलक का थाल - जिसमें रोली, चंदन, अक्षत आदि रखे जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Bhai Dooj Kab hai 2024: 2 या 3 नवंबर, भाई दूज या यम द्वितीया कब है? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व
भाई को तिलक करने के लिए सामग्री क्या है?
- रोली - आप भाई को तिलक लगाने के लिए रोली ले सकते हैं।
- चंदन - भाई को तिलक लगाने के लिए चंदन का उपयोग कर सकते हैं।
- अक्षत - भाई को तिलक लगाने के बाद अक्षत लगाने की मान्यता है।
- गोली - भाई को तिलक करने के बाद उन्हें गोला देने की परंपरा है।
इसे जरूर पढ़ें - कैसे हुई थी भाई दूज की शुरुआत? जानें इस त्योहार की कहानी और दिलचस्प बातें
भाईदूज के दिन किन नियमों का पालन करें?
- भाई दूज का तिलक करने के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए।
- पूजा की थाली को साफ कपड़े से ढककर रखें।
- भाई की दाहिनी कलाई पर कलावा बांधें।
- भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के लंबे जीवन और खुशहाली की कामना करती हैं।
यदि भाई दूर रहता है तो वीडियो कॉल या फोन के माध्यम से भी भाई दूज मना सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों