Bhai Dooj 2022: भाई दूज की शॉपिंग में इन चीजों को जरूर खरीदें

भाई दूज पूजा की तैयारी कर रही है तो अपने लिस्ट में इन समानों को जरूर ऐड करें, पूजा में नहीं आएंगी दिक्कत। 

must buy these things on bhai dooj

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती है। यह त्योहार रक्षाबंधन की तरह ही होता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से उन भाइयों-बहनों को जीवन भर यम का भय नहीं रहता है। भाई दूज के शॉपिंग के दौरान बहनों को कुछ महत्वपूर्ण सामान को नहीं भूलना चाहिए।

नारियल जरूरखरीदें

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को नारियल का गोला देती है। बता दें कि इसके बिना पूजा अधूरा माना जाता हैं। ऐसे में भाई दूज के दिन भूल कर भी नारियल खरीदना न भूलें। बिना नारियल के आपका पूजा अधूरा रहेगा।

कुमकुम या हल्दी पाउडर

bhai doooj celebration tricks

भाई दूज पर बहनें सबसे पहले भाइयों को तिलक लगाती हैं। ऐसे में तिलक लगाने के लिए कुमकुम का होना बहुत जरूरी है। रोली के स्थान पर हल्दी पाउडर का तिलक भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा भाई दूज के दिन पूजा थाली में रोली जरूर रखें।

इसे भी पढ़ेंःBhai Dooj 2022: खाने का शौकीन है भाई तो इन गिफ्ट्स से करें उसे खुश

पूजा करते समय पढ़ें ये मंत्र

बहन भाइयों की खुशी के लिए इस दिन पूजा के दौरान ये मंत्र भी पढ़ा जाता है। इस मंत्र के बिना पूजा को अधूरा माना जात हैं। ऐसे में कोशिश करें की आप इस मंत्र को याद कर लें।

मंत्र

मंत्र- 'गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े'।

इसे भी पढ़ेंःBhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

पूजा के लिए कथा का किताब खरीदें

बता दें कि भाई दूज के दिन पूजा के दौरान कथा पढ़ा जाता है। कई लोग बिना कथा सुने ही पूजा को समाप्त कर देते हैं। बाजार में आपको आसानी से कथा की किताब मिल जाएंगी। आपको करना र्सिफ इतना है कि आप कथा की किताब खरीदें और उसे पूजा के दौरान अवश्य ही पढ़े। इसे पढ़े बिना पूजा अधूरी बताई जाती हैं।

कलावा जरुर खरीदें

कलावा बांधने की प्रथा तब से चली आ रही है जब दानवीर राजा बली की अमरता के लिए श्री विष्णु अवतार वामन भगवान ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा था। आज भी विद्वान लोग कलावा अवश्य बाधते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन भी बहन अपने भाई को कलावा पहनते हैं। कलावा बंधवाते समय उस हाथ की मुट्ठी को बंद रखकर दूसरा हाथ सिर पर रखना चाहिए।

आपको हमारा ये आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik




HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP