Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर बहन को गिफ्ट में ना दें ये चीजें

भाई दूज पर अगर आप अपनी बहन को गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 

 
dont gift these things on bhai dooj

भाई दूज का पर्व पूरे भारत में बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई को तिलक लगाकर उसके अच्छे भविष्य की कामना करती है और बदले में भाई भी अपना प्यार जताते हुए गिफ्ट देता है।

अगर आप भी अपनी बहन को भाई दूज के दिन गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बिंदुओं को अपने दिमाग में जरूर रखें। चलिए जानते हैं बहन को भाई दूज के दिन किन चीजों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।

things not to gift sister

उम्र के हिसाब से करें गिफ्ट का चुनाव

गिफ्ट खरीदते वक्त उम्र को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपकी बहन छोटी है और आप उसे इतिहास की पुस्तक गिफ्ट करेंगे तो वो उसके लिए अच्छा गिफ्ट नहीं होगा। वहीं अगर आपकी बहन बड़ी है तो आप उसे कुछ ऐसा दें जो उसके क्षेत्र में उसकी कुछ मदद कर सके।

इसे भी पढ़ेंःBhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

कुछ ऐसा जो रखा ना रहे

कुछ ऐसा गिफ्ट दे देना जो साल में एक बार काम आए से अच्छा है कि आप गिफ्ट में कुछ ऐसा दें जो रोजाना काम आए। जैसे अगर आपकी बहन हाथ में घड़ी बांधना पसंद करती है तो उसे वो दें या ऐसा ही कुछ और दें।

फ्रेम दे रहे हैं रखें इन बातों का ध्यान

फ्रेम गिफ्ट देते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप डूबते हुए सूरज जैसी तस्वीर ना लगाएं। दरअसल वास्तु के मुताबिक कुछ चित्रों को अपने पास रखना और गिफ्ट देना अच्छा नहीं होता है। ऐसे में गिफ्ट देते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें। (वुडन फोटो फ्रेम्स को करना है क्लीन तो अपनाएं यह आसान स्टेप्स)

नुकीली चीज

कहा जाता है कि नुकीली चीजे गिफ्ट करने से संबंध खराब होते हैं। वास्तु के मुताबिक भी नुकीली चीजों को भेंट नहीं करना चाहिए। आप भी कोशिश करें कि कुछऐसा गिफ्ट ना दें जो धारदार हो। (खाने का शौकीन है भाई तो इन गिफ्ट्स से करें उसे खुश)

चमड़े की चीज

चमड़े की चीजों को किसी को देना अच्छा नहीं माना जाता है। जैसे बेल्ट और पर्स आदि से बनी चीजें गिफ्ट में ना दें।

इसे भी पढ़ेंःBhai Dooj 2022 Shubh Muhurat : भाई दूज की तिथि, टीका करने का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

तो ये थी कुछ चीजें जिन्हें आपको गिफ्ट के रूप में नहीं देना चाहिए। इससे आपका और आपकी बहन का रिश्ते में हमेशा खुशहाली रहेगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP