Hindu Baby Boy Names: हिंदू धर्म में, हनुमान जी को बल, बुद्धि और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। वे श्री राम के अनन्य भक्त थे और उन्होंने कई अद्भुत कारनामे किए, जो अनंत काल तक गिने गाएंगे। हनुमान जी के नाम से प्रेरित नाम आपके बच्चे को इन गुणों से भरपूर बना सकते हैं। भगवान हनुमान अनन्य भक्त होने के साथ ही वीर योद्धा भी थे। उनकी शक्ति, बुद्धि, भक्ति और साहस के लिए जाने जाते हैं।
यही कारण है कि हर एक माता-पिता अपने बच्चों को हनुमान जी के गुणों से समृद्ध रखने के लिए उनके नामों का चयन करना पसंद करते हैं। बच्चों के जन्म से लेकर अन्य रस्में और नामकरण उनके लिए खास मायने रखता है। ऐसे में अगर आप अपने बेटे के लिए केसरी जी से जुड़ा हुआ नाम तलाश रही हैं, तो इस लेख में बताए गए नामों को चुनाव कर सकती हैं।
आप अपने बेटे का नाम हनुमान जी के नाम पर रखकर उसे बल, साहस और बुद्धि का वरदान दे सकते हैं। हनुमान जी हिंदू धर्म में शक्ति, बुद्धि और निष्ठा के प्रतीक हैं। उनके नाम से प्रेरित नाम आपके बच्चे को सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
मार्कंडेय | अमरता का प्रतीक | सिंह |
अंजनेय | माता अंजनी के पुत्र | मेष |
हनुमान | हनुमान | कर्क |
केसरी | पिता केसरी के पुत्र | मिथुन |
अक्ष | अक्षय, अनंत | मेष |
सिद्ध | सिद्ध पुरुष | कुंभ |
हनुमान जी भगवान राम के प्रति अटूट निष्ठा और सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। यह गुण आपके बच्चे को सच्चे मित्र और एक समर्पित व्यक्ति बनने में मदद करेगा। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के जीवन को हनुमान जी के आशीर्वाद से सजाना चाहती हैं, केसरी के नाम का चयन कर सकती हैं।
नाम (Name) | अर्थ(Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
अदित | अजेय | मेष |
अनिल | पवन | मेष |
अर्जुन | महाभारत का प्रसिद्ध योद्धा | मेष |
अहि | सर्प | मेष |
ऋषभ | बैल | तुला |
इंद्रजीत | इंद्र पर विजय | वृषभ |
अगर आप अपने बेटे के नामकरण के लिए भगवान हनुमान से जुड़े नाम को सर्च कर रही हैं, तो नीचे बताए गए नामों का चुनाव कर सकती हैं।
नाम (Name) | अर्थ(Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
जय | विजय | मकर |
जयंत | विजयी | मकर |
धीरज | धीर, धैर्यवान | धनु |
नंदन | पुत्र | वृश्चिक |
धनंजय | धन का स्वामी | धनु |
समर्थ | सर्वशक्तिमान | कुंभ |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Meta AI, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।