दिल्ली में ठक-ठक गैंग की हुई वापसी, इस बार महिलाओं को बनाया निशाना

दिल्ली में एक बार फिर ठक-ठक गैंग की वापसी हो गई है। बीते दिन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

what is thak thak gang

बीते कुछ दिन पहले एक महिला ने सड़क पर घूम रहे ठक-ठक गैंग के बारे में ख़ुलासा किया था। यह गैंग अनोखे अंदाज़ में लोगों को पागल बनाने का काम करता है। पहले वो लोगों को यह विश्वास दिलाती है कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है या फिर उनकी गाड़ी में कोई दिक्कत है। जैसे ही ड्राइवर का ध्यान भटकता है वो गाड़ी के सामानों की चोरी करना शुरू कर देते हैं।

ठक-ठक गैंग के तीन सदस्य हुए गिरफ्तार

अब दक्षिण दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने ठक-ठक गैंग के तीन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। तीनों आरोपियों से काफ़ी चीज़ें बरामद हुई है।

महिलाओं को बना रहा निशाना

वहीं पांच दिसम्बर के दिन एक महिला ने ट्विटर पर एक जानकारी शेयर की है। यूजर का नाम गायत्री है, गायत्री का कहना हैं कि वह दिल्ली के रिंग रोड पर गाड़ी चला रही थी तभी एक इंसान उसकी गाड़ी की खिड़की को खटखटाता है और गाड़ी खोलने की कोशिश करने लगता है।

ट्विटर पर महिला ने शेयर की जानकारी

बाद में वो इंसान कहने लगता है कि आपने मेरे पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। हालांकि धीरे-धीरे गायत्री को यह एहसास होता है कि यह ठक-ठक गैंग से जुड़ा हुआ है। क्योंकि वह गाड़ी काफ़ी धीरे चला रही थी। वहीं महिला ने अपने इस ट्वीट में यह भी लिखा है कि यह उनके साथ दूसरी बार हो रहा है वो भी रिंग रोड पर।(तीन साल में 13 लाख महिलाएं गायब)

इसे भी पढ़े:कोलकाता देश का सबसे सुरक्षित शहर, लेकिन इस शहर में महिलाओं के साथ अपराध का टूटा रिकॉर्ड

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप अकेले कार चला रही है तो आपको अपनी खिड़की बंद रखनी चाहिए।
  • कार के दरवाजों को ऑटो लॉक करना चाहिए।
  • ठक- ठक गैंग का सामना होने पर तुरंत करें पुलिस को कॉल।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP