बच्चों को पढ़ाई में मन न लगने का एक कारण उनके रूम का अस्त-व्यस्त रहना भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी होता है कि पढ़ने के लिए एक स्पेशल स्टडी रूम हो। यही नहीं, स्टडी रूम की साज-सजावट भी पढ़ाई में मन लगाने में काम आती है। अक्सर माता-पिता एक टेबल और एक चेयर देकर बच्चों का स्टडी रूम बना देते हैं। हालांकि इसके अलावा भी कई चीजें ऐसी हैं, जिसे उस कमरे में लगाना बेहद जरूरी है। इनमें ग्लोब, टेबल लैंप, पेन स्टैंड और बुक शेल्फ तो आवश्यक चीजें हैं ही। पर, इसके अलावा, दीवारों पर लगाए जाने वाले आर्ट भी पढ़ाई के लिए काफी हद तक मायने रखते हैं। इसी के साथ आइए जानते हैं कि आखिर स्टडी रूम में किस तरह के वॉल आर्ट्स जरूरी होते हैं।
वर्ल्ड मैप वाले वॉल आर्ट
आपके स्टडी रूम मैं वर्ल्ड मैप का वॉल आर्ट तो जरूर ही रहना चाहिए। इससे आपको भूगोल की पढ़ाई में मदद मिल सकती है। दुनिया में कौन सा देश किस जगह पर है, इसकी जानकारी आपको वर्ल्ड मैप ही दे सकता है। इसलिए यह हर स्टूडेंट लाइफ के लिए बहुत जरूरी एलिमेंट में से एक माना जाता है।
सक्सेस मंत्र कोट्स वाले आर्ट
एक कमरे को स्टडी रूम दिखाने के लिए जरूरी है कि उसमें पढ़ाई-लिखाई से संबंधित चीजें अवश्य शामिल हों। इसके लिए आप अपने स्टडी टेबल के पास एक सक्सेस मंत्र वाले कोट्स की पोस्टर या वॉल आर्ट लगा सकते हैं। ध्यान रहे यह आपकी कुर्सी के ठीक सामने वाले दीवार पर लगा होना चाहिए। इससे आपकी नजरें हर समय उस सक्सेस मंत्र पड़ते रहेंगी, जिससे आपको पढ़ाई करने का मोटिवेशन मिलता रहेगा।
इसे भी पढ़ें-स्टडी रूम को सजाते समय भूल से भी ना करें ये मिसटेक्स
मैथ्स के फॉर्मूला वाले वॉल आर्ट
पढ़ाई केवल कॉपी या किताब से ही नहीं होता बल्कि कभी-कभी पढ़ाई चीजों को देखकर भी की जाती है। ऐसे में, आप अपने स्टडी रूम में जितना स्टडी मैटेरियल ऐड करेंगे आपके लिए या आपके बच्चे के लिए उतना ही फायदेमंद हो सकता है। अगर आप मैथ्स के फार्मूले भूल जाते हैं, तो इसके लिए आप फॉर्मूला की कुछ लिस्ट वाले वॉल आर्ट या पोस्ट भी अपने दीवारों पर लगा सकते हैं। इस वॉल आर्ट को आप चलते-फिरते किसी भी टाइम देख लेंगे, तो आपके दिमाग में फॉर्मूला बना रह सकता है। इसके लिए आपको बार-बार किताब या नोट्स निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें-ऐसे आर्गेनाइज रखें स्टडी रूम, पढ़ाई से बच्चे नहीं भागेंगे दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों