Plant List For Home Decoration: पेड़-पौधे हर किसी को पसंद होते हैं। यह न सिर्फ देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि घर को भी आकर्षक लुक प्रदान करता है। शहर में रहने वाले लोगों के पास ऐसा जरूरी नहीं है कि उनके पास टेरेस या एक्स्ट्रा जगह हो जहां पर वह प्लांट लगा सकते हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में प्लांट लगाने और सुंदरता बढ़ाने के लिए किचन,बालकनी जैसी जगह पर प्लांट लगाना पसंद करते हैं। प्लांट को लगाने के लिए उन्हें सूर्य की रोशनी मिलना बेहद जरूरी है। लेकिन नेचर में कई ऐसे प्लांट हैं जिन्हें आप घर के अंदर भी आसानी से उगा सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको ऐसे इंडोर प्लांट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने घर को डेकोरेट कर सकती हैं।
घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप ऐरिका पाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह इंडोर प्लांट है। ऐरिका पाम कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी विषैली गैसों खत्म कर हवा में नमी बरकरार रखता है। इसे आप अपने बेडरूम या लिविंग रूम में लगा सकती हैं। इस प्लांट की देखभाल करने के लिए आपको इसे 3-4 महीने में इसे धूप में रखें। इसके अलावा इनकी पत्तियों को एक से दो दिन से साफ करें। ये प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है।
पाइन प्लांट के इस प्लांट को देखभाल करने की कोई खास जरूरत नहीं होती है। इन प्लांट की केवल समय-समय पर कटाई की जरूरत होती है। होम डेकोर के लिए आप इस प्लांट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- इस होली इन 3 चीजों की मदद से करें घर की सजावट
गरबेरा डेजी प्लांट हवा को शुद्ध रखने में मदद करता है। इस प्लांट में पत्तियों के साथ-साथ फूल भी खिलते हैं। यह फूल आपके घर के लुक में चार-चांद लगाने का काम करता है।
इस प्लांट को आप किसी भी मौसम में लगा सकती हैं। यह प्लांट घर को आकर्षक बनाने के साथ गर्मी के मौसम में होने वाली उमस से बचाव करता है।
पीस लिली आपके घर को मौजूद जहरीली गैसों को दूर कर हवा को शुद्ध करता है। इसे आप लिविंग रूम में लगा सकती हैं।
घर को सजाने के लिए आप लेडी पाम प्लांट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ घर को फ्रेश रखता है।
इसे भी पढ़ें- हर मौसम बगीचे में खिलेंगे फूल,बस लगाएं ये प्लांट
इंग्लिश आइवी प्लांट को लगा आप अपने घर या कमरे की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। इस पौधों की कंटिंग कर इसे मनपसंद आकार दे सकती हैं। इस प्लांट को आप कटिंग की मदद से भी उगा सकती हैं। इस पौधों को तैयार होने में दो हफ्ते का समय लगता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।