herzindagi
image

बेल पर पत्ते तो हैं पर तोरई नहीं? जड़ के पास डालें सिर्फ यह 1 चीज, हफ्ते भर में खा सकेंगी ताजी सब्जी

अगर आपकी तोरई की बेल पर खूब पत्ते आ रहे हैं, लेकिन फल नहीं लग रहे, तो इसका मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी है। खासकर पोटेशियम और फास्फोरस के अभाव के कारण पौधे में फल आने रुक जाते हैं। गार्डन में लगी तोरई की बेल में सब्जी की पैदावार बढ़ाने के लिए कौन सी खाद डालना प्रभावी हो सकता है, आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-12, 16:31 IST

गर्मियों में कई लोग अपने घर में तोरई की बेल लगाते हैं, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि बेल पर ढेर सारे हरे-भरे पत्ते तो निकल आते हैं, पर तोरई की उपज नहीं होती है। गार्डनिंग का शौक रखने वाली महिलाओं को यह देख बहुत अफसोस होता है। साथ ही, ताजी-ताजी सब्जी खाने के लिए भी आपको पौधे को उचित पोषक तत्व देना बेहद जरूरी होता है। अगर आपकी तोरई की बेल के साथ भी कुछ ऐसी ही समस्या है और आप सोच रही हैं कि आखिर हरा-भरा दिखने वाले इस बेल में तोरई के फूल क्यों नहीं खिल रहे हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसका बेहद आसान और किफायती समाधान हम आपको बताने वाले हैं। मार्केट वाली केमिकल युक्त खाद डालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। जड़ के पास आपको बस एक छोटी सी चीज डालनी है, जो आपके घर में ही मौजूद हो सकती है। इसके बाद, आप देखेंगे कि हफ्ते भर में आपकी बेल पर ताजी तोरई लगने लगी है।

क्यों नहीं लगती तोरई की बेल पर सब्जी?

तोरई की बेल पर सिर्फ पत्ते आना और फल न लगने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे आम कारण पोषक तत्वों की कमी है। खासकर जब पौधे को पोटेशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते, तो वह पत्तियां तो करता है, लेकिन फल और फूल नहीं पैदा कर पाता है। इसके पीछे मिट्टी की गुणवत्ता, धूप की कमी, या सही परागण न होना भी अन्य कारण हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- परवल की पैदावर बढ़ाने के लिए आप भी डाल रही हैं सिर्फ गोबर वाली खाद? जड़ के पास डालें यह एक चीज, फलों से लद सकती है पूरी बेल

तोरई की बेल के जड़ के पास डालें यह एक चीज

how to grow ridge gourd at home

तोरई की बेल के जड़ के पास सरसों की खली डाल सकते हैं। यह पौधों के लिए एक उत्कृष्ट जैविक खाद है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे प्रमुख पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पौधों की समग्र वृद्धि, फूलों और फलों के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। पोटेशियम किसी पौधे में फूलों और फलों के बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, जड़ों के विकास और फूलों की संख्या बढ़ाने में फास्फोरस मदद करता है। बात अगर नाइट्रोजन से होने वाले लाभ की बात करें तो यह पत्तियों की वृद्धि और हरे रंग के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा, यह मिट्टी की संरचना में सुधार करती है और सूक्ष्मजीवों की गतिविधियों को बढ़ावा देती है।

इसे भी पढ़ें- गमले में आप भी आसानी से तोरई का पौधा उगा सकते हैं, जानिए कैसे

सरसों की खली का उपयोग कैसे करें?

torai ka paudha kaise lagaye

सरसों की खली का उपयोग दो तरीकों से किया जा सकता है।

सीधे मिट्टी में मिलाकर ऐसे करें यूज 

  • तोरई की बेल की जड़ के आसपास 20-30 ग्राम (लगभग 2-3 मुट्ठी) सूखी सरसों की खली लें।
  • बेल की जड़ से थोड़ी दूर लगभग 4-6 इंच ऊपर एक हल्की सी नाली या गोला बनाएं। इस नाली में खली को फैला दें।
  • खली को मिट्टी की एक पतली परत से ढक दें ताकि वह उड़ न जाए और कीड़े आकर्षित न हों।
  • खली डालने के तुरंत बाद पर्याप्त पानी दें, ताकि पोषक तत्व धीरे-धीरे मिट्टी में घुल सकें।तरल खाद के रूप में 
  • लगभग 100 ग्राम सरसों की खली को 1 लीटर पानी में भिगो दें। इसे किसी प्लास्टिक या मिट्टी के बर्तन में रखें। धातु के बर्तन में रखने से बचें।
  • इसे 3-5 दिनों के लिए किसी ठंडी और छायादार जगह पर किण्वित होने दें। हर दिन एक बार इसे लकड़ी के डंडे से हिलाते रहें। आपको इसमें बुलबुले उठते दिखेंगे और एक हल्की गंध आएगी, जिसका मतलब है कि किण्वन की प्रक्रिया हो रही है।
  • 3-5 दिनों के बाद, यह घोल गाढ़ा हो जाएगा। इसे सीधे उपयोग न करें, बल्कि 1 भाग किण्वित घोल को 10 भाग पानी में मिलाकर पतला करें।
  • इस पतले घोल को तोरई की बेल की जड़ के पास मिट्टी में डालें। ध्यान रहे, पत्तों पर सीधे न डालें।
  • यह तरल खाद हर 10-15 दिन में एक बार इस्तेमाल की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- बाजार जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अगर इस तरह से घर में उगाएंगी तोरई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।