कुंभ राशि के लोग आसमान की तरह विशाल हृदय वाले होते हैं विशालता का एक रंग नीला होता है। नीला चाहे आसमान हो या शुद्ध समुद्र का पानी, कुंभ राशि के लिए हमेशा से ये रंग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है, जिनका खुद का रंग नीला होता है।
सृजनात्मकता का गुण कुंभ राशि में बहुत आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए उनके लिए जब भी शुभ रंग की बात होती है तो वो कहीं न कहीं प्रकृति और सृजन से जुड़े होते हैं। अगर आपकी राशि भी कुंभ है तो माय पंडित के सीईओ कल्पेश शाह और विशेषज्ञ ज्योतिषियों की उनकी टीम यहां बता रहे है कि कुंभ राशि के लिए कौन से रंग सबसे श्रेष्ठ हैं और किन रंगों से उन्हें बचना चाहिए।
रिश्तों की गहराइयों को समझना कोई कुंभ राशि के व्यक्तियों से सीखे, हर विषय के सत्य की गहराइयों में गोते लगाते हुए कुंभ राशि के व्यक्ति आपको हमेशा रिश्तों को संजोना सिखाते हैं। विशाल समुद्र के नीले पानी के समान इनके जीवन में भी नीले के विभिन्न शेड्स को समुद्र की लहरों के समान हर जगह पा सकते हैं।
इनके पसंदीदा रंगों से लेकर इनके लिए शुभ रंगों तक की सूची में हमेशा नीले को जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
अगर आपको किसी भी जरूरी काम के लिए जाना हो और उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना हो तो नीला रंग आपके लिए सबसे बेहतर माना जाता है। नीला रंग परोपकार का रंग है इसलिए जब भी कोई चुनौतीपूर्ण काम हाथ में लें और कार्य क्षेत्र पर अपना प्रदर्शन करना हो, ऐसी स्थिति में आपको नीले रंग का प्रयोग हर हाल में किसी न किसी रूप में जरूर करना चाहिए। नीले रंग से मिलते -जुलते रंग जैसे कि फिरोजी, बैंगनी और आसमानी रंग भी कुंभ राशि के लिए अत्यंत शुभ होते हैं।
जीवन के कठिन समय में कुंभ राशि के लोगों को ज्योतिष में हमेशा सफेद रंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह रंग कुंभ राशि को संबल प्रदान करता है और उनके मनोबल को बढ़ाता है। यही नहीं सफ़ेद रंग इनके जीवन में हमेशा एक नई ऊर्जा का संचार करता है। जब कभी भी कुंभ राशि के व्यक्ति खुद को भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करें तो उन्हें सफ़ेद रंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: करियर से लेकर रिलेशनशिप तक जानें कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
आध्यात्मिक उन्नति के लिए कुंभ राशि के लोगों के लिए फिरोजी रंग अत्यंत सहायक सिद्ध माना जाता है। संसार और अध्यात्म में संतुलन बनाने का कार्य यह रंग सरल रूप से करवा सकता है। चिंतन और सही निर्णय लेने के लिए भी यह रंग आपको प्रेरित करता है। जब भी आप असमंजस की स्थिति में हों तब आपको इस रंग को अपने कपड़ों के चुनाव में जरूर शामिल करना चाहिए।
कुंभ राशि के लोगों को ज्योतिष में कुछ महत्वपूर्ण काम करते समय पीला, लाल और भूरे रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। है। ये रंग आपके जीवन में नीरसता ला सकते हैं और आपके किसी काम को पूरा होने से रोकते भी हैं।(मेष और कुंभ राशि का रिश्ता)
यदि आप ज्योतिष के अनुसार सही रंगों को अपने जीवन में शामिल करेंगी तो ये आपके लिए सुख समृद्धि लाने के साथ किस्मत के बंद दरवाजों को खोलने में भी मदद करेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: wallpapercave.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।