
Kumbh Dainik Rashifal, 24 February 2026: 25 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी राशि से पंचम भाव में स्थित होगा। पंचम भाव प्रेम, संतान, शिक्षा, बुद्धि, सृजनात्मकता, रिस्क और डिसीजन क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा का यहां गोचर मन को एक्टिव और कल्पनाशील बनाएगा। आज आपके भीतर कुछ नया करने, अलग सोचने और अपनी प्रतिभा दिखाने की इच्छा प्रबल रहेगी। मिथुन का प्रभाव वाणी और विचारों को तेज करेगा, लेकिन अस्थिरता भी ला सकता है। आज जो निर्णय आप इमोशनल एक्ससिटेमेंट में लेंगी, वही बाद में बोझ बन सकता है। विशेषकर प्रेम और इन्वेस्ट से जुड़े मामलों में संयम जरूरी है।
प्रेम जीवन में आज अट्रैक्शन और कम्युनिकेसन दोनों बढ़ेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक के बाद रोमांटिक क्षण भी संभव हैं। लेकिन अहंकार बीच में आया तो विवाद लंबा चल सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज नया प्रेम प्रस्ताव या अचानक आकर्षण संभव है, खासकर किसी बुद्धिमान या बातूनी व्यक्ति से। ध्यान रखें, आकर्षण और स्थिरता अलग बातें हैं। केवल शब्दों के आधार पर इमोसनल इन्वेस्ट न करें।
उपाय: शाम को 11 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
कार्यस्थल पर आज आपकी क्रिएटिविटी और प्रेजेंटेशन स्किल चमक सकती है। यदि आप शिक्षा, मीडिया, डिजाइन, लेखन, कला, मार्केटिंग या सोशल मीडिया से जुड़ी हैं तो आज नया आइडिया सराहा जा सकता है। लेकिन टीम के साथ समन्वय बनाए रखना जरूरी है। रिस्क भरे प्रोजेक्ट से आज बचें पूरा डेटा जांच लें।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले श्रीं मंत्र का जप करें

आर्थिक दृष्टि से आज शेयर मार्केट या रिस्क वाले इन्वेस्ट की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। पंचम भाव रिस्क से जुड़ा होता है। यदि आपने पहले से योजना बनाई है तो सीमित इन्वेस्ट करें, लेकिन बिना शोध के पैसा लगाना नुकसान देगा। संतान या शिक्षा से जुड़े खर्च संभव हैं।
उपाय: किसी विद्यार्थी को कॉपी या पेन दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको विशेष रूप से पेट का ऊपरी हिस्सा, पाचन तंत्र, लीवर, हृदय क्षेत्र, रक्त संचार, पीठ का मध्य भाग और आंखों पर ध्यान देना होगा। अधिक तनाव या उत्साह से हृदय गति तेज हो सकती है। अनियमित भोजन से एसिडिटी, गैस या लीवर पर दबाव महसूस हो सकता है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन संभव है। हल्का भोजन लें, मीठा नियंत्रित रखें ।
उपाय : स्नान के जल में थोड़ा सा गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।