क्रिसमस के दौरान गिफ्ट्स देने का रिवाज काफी पुराना है, लेकिन अक्सर क्रिसमस और न्यू इयर के साथ होने पर बजट में दिक्कत हो जाती है। ऐसे में अगर कुछ ऐसे ऑप्शन्स मिलें जिनमें पैसा भी कम लगे और हमारा काम भी अच्छे से हो जाए तो कैसा रहेगा? आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे गिफ्ट ऑप्शन्स की जो क्रिसमस के दौरान क्यूट भी लगेंगे और आपके लिए यूजफुल भी होंगे।
चलिए आज हम आपको बताते हैं क्रिसमस के दौरान आप 1000 रुपए से कम कीमत में कौन से गिफ्ट्स आसानी से खरीद सकती हैं। ये आपके बहुत काम आ सकते हैं और आपके घर की डेकोरेशन के लिए बहुत अच्छे लगेंगे।
1. क्लॉक सेफ
कीमत- 900 रुपए
अगर आप सीक्रेट सैंटा गेम खेल रहे हैं तो ये गिफ्ट एक बहुत ही यूजफुल गिफ्ट साबित हो सकता है। इसे ऑफिस और घर दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके अलावा बैटरी से चलने वाली ये घड़ी कैश, क्रेडिट कार्ड्स, ज्वेलरी आदि रखने के लिए बहुत उपयोगी है। साथ ही साथ ये क्रिसमस डेकोरेशन में भी इस्तेमाल की जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- Christmas 2020: घर को सजाएं कुछ यूनिक अंदाज में, सब देखते रह जाएंगे
2. क्रिसमस स्पेशल लाइट्स
कीमत- 999 रुपए
क्रिसमस शॉपिंग के लिए जा रहे हैं और अगर आप डेकोरेशन के बारे में भी सोच रहे होंगे। ऐसे में क्रिसमस ट्री और रेंडियर वाली ऐसी क्रिसमस फेयरी लाइट बहुत ही आकर्षक लग सकती है। इसे फ्रंट डोर, पोर्च, हॉल आदि किसी भी जगह पर सजाया जा सकता है और अगर आपके घर में क्रिसमस ट्री है तो ये लाइट्स उसकी डेकोरेशन के काम भी आ सकती हैं।
3. क्रिसमस स्टॉकिंग्स
कीमत-800 रुपए
अब क्रिसमस का मौका है तो क्यूट क्रिसमस गिफ्ट्स को तो हमें अपनी लिस्ट में शामिल करना ही होगा। यहां बात हो रही है क्यूट क्रिसमस गिफ्ट्स की जिन्हें हम अक्सर क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री के आस-पास सजाते हैं। इसके अंदर बहुत सारी कैंडी या गिफ्ट भरकर आप बच्चों को दे सकते हैं और ये एक बेहतरीन गिफ्ट बनेगा।
4. क्रिसमस चेयर कवर
कीमत- 700 रुपए
क्रिसमस के आस-पास सैंटा हैट लगाए हुए लोग तो बहुत मिलते हैं, लेकिन क्रिसमस की सर्दी में आपको अगर आपको क्यूट चेयर कवर मिले तो? क्रिसमस पर आप इस तरह के तोह्फे अगर लोगों को देंगे तो ये स्टाइलिश भी दिखेंगे और ठंड में डाइनिंग टेबल वाली चेयर्स पर बैठना थोड़ा आसान भी बना देंगे। आप अपनी चेयर के साइज के हिसाब से ये क्यूट चेयर कवर मंगवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्रिसमस की छुट्टियों में मस्ती करने के लिए पहुंचें इन जगहों पर
5. क्रिसमस डॉल हैंगिंग ऑर्नामेंट्स
कीमत- 900 रुपए
अगर आपके घर में क्रिसमस ट्री है तो उसे सजाने के लिए सैंटा, रेंडियर, स्नोमैन जैसे क्रिसमस ऑर्नामेंट्स लाए जा सकते हैं। यकीनन ये आपके घर के लिए क्यूट गिफ्ट होगा और बच्चों को ये बहुत पसंद आएगा। इसे क्रिसमस ट्री पर सजाने के साथ-साथ आप इसे बच्चों को खेलने के लिए भी दे सकते हैं।
6. क्रिसमस सैटिन कुशन कवर
कीमत- 749 रुपए
जहां तक क्रिसमस का सवाल है तो यकीनन घर को थोड़ी क्रिसमसी फील देने के लिए ये बहुत जरूरी है कि आप इसे बहुत अच्छे से डेकोरेट करें। ऐसे में चेयर कवर के साथ अगर मैचिंग कुशन कवर हो जाए तो क्या बात है? आपके हॉल के डेकोरेशन में ये बहुत ही अच्छा लग सकता है। कुछ इस तरह के कुशन कवर से अगर आप अपने हॉल को सजाएंगी तो ये बहुत ही अच्छा लुक देगा।
7. चॉकलेट मेल्टर
कीमत- 999 रुपए
जहां तक बात क्रिसमस की है तो ये बिना हॉट चॉकलेट के बिना अधूरा सा लगता है। कई सारी चॉकलेट से बनी डिशेज और हॉट कोको से क्रिसमस का स्वाद आ जाता है। तो यकीनन चॉकलेट मेल्टर जैसा गिफ्ट बहुत ही उपयोगी और क्लासिक साबित हो सकता है। बस इसका इस्तेमाल कीजिए और केक से लेकर हॉट चॉकलेट तक कुछ भी बनाइए।
Recommended Video
क्रिसमस के ये गिफ्ट्स यकीनन आपको बहुत पसंद आएंगे और इस लिस्ट में बहुत सारी चीज़ें ऐड भी की जा सकती हैं। अगर आपका कोई सुझाव है तो वो हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों