Karj Ke Liye Path: कर्ज का बोझ जीवन भर परेशान करता है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज से मुक्ति पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पाठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि इस एक पाठ से व्यक्ति न सिर्फ कर्ज से मुक्ति पा जाता है बल्कि उसकी आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है और उसके पास पैसा टिकने लग जाता है।
ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ
ऋणमोचक मंगल स्तोत्र पाठमङ्गलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रदः। स्थिरासनो महाकयः सर्वकर्मविरोधकः ॥1॥
लोहितो लोहिताक्षश्च सामगानां कृपाकरः। धरात्मजः कुजो भौमो भूतिदो भूमिनन्दनः॥2॥
अङ्गारको यमश्चैव सर्वरोगापहारकः। व्रुष्टेः कर्ताऽपहर्ता च सर्वकामफलप्रदः॥3॥
एतानि कुजनामनि नित्यं यः श्रद्धया पठेत्। ऋणं (जानें कब नहीं लेना चाहिए ऋण) न जायते तस्य धनं शीघ्रमवाप्नुयात्॥4॥
धरणीगर्भसम्भूतं विद्युत्कान्तिसमप्रभम्। कुमारं शक्तिहस्तं च मङ्गलं प्रणमाम्यहम्॥5॥
स्तोत्रमङ्गारकस्यैतत्पठनीयं सदा नृभिः। न तेषां भौमजा पीडा स्वल्पाऽपि भवति क्वचित्॥6॥
इसे जरूर पढ़ें:Sakat Chauth 2023: संतान की उन्नति का आशीष लिए आ रही है सकट चौथ, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
अङ्गारक महाभाग भगवन्भक्तवत्सल। त्वां नमामि ममाशेषमृणमाशु विनाशय॥7॥
ऋणरोगादिदारिद्रयं ये चान्ये ह्यपमृत्यवः। भयक्लेशमनस्तापा नश्यन्तु मम सर्वदा॥ 8 ||
अतिवक्त्र दुरारार्ध्य भोगमुक्त जितात्मनः। तुष्टो ददासि साम्राज्यं रुश्टो हरसि तत्ख्शणात्॥9॥
विरिंचिशक्रविष्णूनां मनुष्याणां तु का कथा। तेन त्वं सर्वसत्त्वेन ग्रहराजो महाबलः॥10॥
पुत्रान्देहि धनं देहि त्वामस्मि शरणं गतः। ऋणदारिद्रयदुःखेन शत्रूणां च भयात्ततः॥11॥
एभिर्द्वादशभिः श्लोकैर्यः स्तौति च धरासुतम्। महतिं श्रियमाप्नोति ह्यपरो धनदो युवा॥12॥
|| इति श्री ऋणमोचक मङ्गलस्तोत्रम् सम्पूर्णम् ||
ऋण मोचन मंगल स्तोत्र पाठ के लाभ
- ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से दुख दूर हो जाते हैं।
- ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से दरिद्रता नष्ट हो जाती है।

- ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
- ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से मानसिक और शारीरिक पीड़ा से राहत मिलती है।
- ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से मंगल की दशा शुभ फाकल देती है।
- ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से हनुमान जी (हनुमान जी के 12 नामों का रहस्य) की भी कृपा प्राप्त होप्ती है।
- ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से बीमरी जैसे कि तनाव आदि से भी निजात मिलती है।
- ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
- ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसनी शुरू हो जाती है।
तो ये था ऋण मोचन मंगल स्तोत्र और इससे मिलने वाले लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों