herzindagi
Before Priyanka chopra and nick jonas wedding these bollywood actresse have performe marriage in two different rituals

प्रियंका चोपड़ा से पहले बॉलीवुड की ये एक्‍ट्रेस कर चुकी हैं 2 रि‍ति रिवाज से शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दो रिति रिवाजों से शादी करेंगे। बॉलीवुड में और भी कई ऐसी एक्‍ट्रेसेस हैं, जिन्‍होंने 2 रि‍ति रिवाज से शादी की है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-21, 17:01 IST

 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब लोगों को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतजार है। गौरतलब है कि प्रियंका और निक की शादी के फंक्‍शन 30 नवंबर से 2 नवंबर तक हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनों राजस्‍थान के जोधपुर में ताज उम्‍मेद भवन पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। इस बात की भी जानकारी आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा दो रिति रिवाजों से शादी करेंगी। पहले प्रियंका की शादी हिंदू रिति रिवाज से होगी और बाद में वह निक जोनस के साथ क्रिश्चियन रिति रिवाज से शादी करेंगी। 

वैसे प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की पहली एक्‍ट्रेस नहीं है, जो दो रिति रिवाज से शादी कर रही हैं बल्कि बॉलीवुड में पहले भी कई ऐक्‍ट्रेसेस ने दो रिति रिवाज से शादी की है। 

Before Priyanka chopra and nick jonas wedding these bollywood actresse have performe marriage in two different rituals

दीपिका पादूकोण और रणवीर सिंह की शादी 

दीपिका पादूकोण और रणवीर सिंह की शादी हो चुकी है। दोनों ने 14 नवंबर 2018 को साउथ इंडियन स्‍टाइल से और 15 नवंबर 2018 को सिंधी स्‍टाइल से शादी की। दोनों ही शादी इटली के लेक कोमो में संपन्‍न हुई। दोनों ने ही अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा। यहां तक की शादी में आने वाले गेस्‍ट को शादी में मोबाइल फोन तक लाने की अनुमति नहीं दी। दीपिका पादूकोण और रणवीर ने अपनी शादी में बॉलीवुड से किए भी एक्‍टर या एक्‍ट्रेस को नहीं बुलाया मगर 28 नवंबर को दोनों ही मुंबई में एक ग्रांड वेडिंग रिसेप्‍शन देने वाले हैं और इस रिसेप्‍शन में बॉलीवुड के सभी स्‍टार्स को इनवाइट किया गया है। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर के बीच काफी सालों से रिलेशनशिप था मगर दोनों ही अपने रिलेशनशिप के बारे में खुल कर बात नहीं करते थे। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी शादी के बारे में लोगों को सीधे एक वेडिंग कार्ड इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करके बताया था। 

Read more: देखिए दीपिका-रणवीर की साउथ इंडियन और सिंधी वेडिंग की अंदर की पहली तस्वीरें

Before Priyanka chopra and nick jonas wedding these bollywood actresse have performe marriage in two different rituals

आसिन और राहुल की शादी 

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रह चुकीं असिन थोट्टूमकल ने माहइका्रोमैक्‍स के सह संस्‍थापक राहुल शर्मा से वर्ष 2016 में शादी की थी। दोनों ने पहले कैथलिक स्‍टाइल में शादी की और बाद में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। असिन की शादी भी बेहद निजि समारोह में सम्‍पन्‍न हुई थी। असिन की शादी में बॉलीवुड से केवल अक्षय कुमार ही शामिल हुए थे। शादी के एक दिन बाद ही असिन ने मुंबई में एक रिसेप्‍शन दिया था जिसमें बॉलीवुड के सभी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद असिन ने बॉलीवुड को गुडबाय कह दिया। आजकल असिन अपने हसबैंड के साथ उनके बिजनेस में हाथ बटा रही हैं और बॉलीवुड में कम बैक का उनका अब कोई इरादा नहीं है। 

Read More: दीपिका और रणवीर दिखें एक-दूसरे का हाथ थामे, शादी के बाद पहली बार मायके जा रही हैं दीपिका

Before Priyanka chopra and nick jonas wedding these bollywood actresse have performe marriage in two different rituals

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख 

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की जोड़ी को आदर्श माना जाता है। दोनों की सन 2012 में हुई थी। जेनेलिया रितेश से 10 साल छोटी हैं। रितेश और जेनेलिया ऐसे कपल हैं जिन्‍होंने अपने रिलेशनशिप को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था। दोनों ने एक दूसरे को 10 साल डेट किया था मगर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई गॉसिप नहीं हुई।

 

गौरतलब है कि जेनेलिया क्रिश्चियन फैमिली से हैं और रितेश महाराष्ट्रियन फैमिली से। जब दोनों ने शादी का फैसला लिया तो दोनों ने पहले महाराष्ट्रियन रीति रिवाज से और बाद में क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। रितेश और जेनेलिया की शादी भी बेहद प्राइवेट समारोह थी और अपनी शादी में दोनों ने ही बॉलीवुड फ्रेंड्स को नहीं बुलाया था। बाद में दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्‍शन दिया गया था। 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।