Diwali Rangoli Designs for Main Door: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन

Beautiful Rangoli Designs For Main Door Diwali 2023: दिवाली के त्यौहार में हम सभी अपने घर पर रंगोली बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर के मुख्य द्वार के लिए कुछ खास रंगोली डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं। 

 

new rangoli design

दिवाली का त्यौहार हम सभी काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। दिवाली से पहले हम अपने घर को सजाने का सारा काम कर लेते हैं। ऐसे में दिवाली के दिन सभी लोग अपने घर में रंगोली बनाते हैं।दिवालीकेदिन आप चाहे तो अपने घर के मुख्य द्वार पर कुछ खास तरीके से रंगोली बना सकती हैं। इन्हें बनाना आसान भी होता है और यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।

मोर डिजाइन वाली रंगोली

Rangoli ideas for main door

मोर डिजाइन वाली रंगोली देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में इस दिवाली आपको अपने घर में मोर डिजाइन वाली रंगोली जरूर बनाना चाहिए। मोर के चारों और आप चाहे तो दीए भी रखें यह देखने में काफी खूबसूरत होते हैं।

लक्ष्मी जी के चरण वाली रंगोली

घर के मुख्य द्वार पर अगर आप लक्ष्मी जी के चरण वाली रंगोली बनाती है तो यह काफी खूबसूरत लगेगा। यह बनाना काफी आसान है। आपको रंग की भी जरूरत नहीं होगी। आप चाहे तो इसे अबीर की मदद से बना सकते हैं।

कॉर्नर पर बनाएं रंगोली

Deepawali Rangoli Designs

फ्लैट में रहने वाले लोग रंगों से रंगोली नहीं बना सकते हैं। ऐसे में आप चाहे तो अपने घर के कॉर्नर पर रंगों की मदद से रंगोली बना सकते हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत होते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इस तरीके की रंगोली बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती हैं।

इसे भी पढ़ें-Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

कमल का फूल बनाएं

अगर आपको रंगोली बनाने नहीं आता है तो आपको केवल अपने घर के मुख्य द्वार पर कमल का फूल बनाना चाहिए। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसके साइड में आपको दीए रखना चाहिए। यह आपकी रंगोली को और भी खूबसूरत बना देगा। (आखिर क्यों दिवाली पर रंगोली बनाना होता है शुभ?)

इसे भी पढ़ें-Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP