Basant Panchami 2020: पंडित जी से जानिए वसंत पंचमी 2020 का क्या होगा राशियों पर असर

बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा करने का सही तरीका अपना कर अपनी राशि के अनुसार उनकी अराधना करें। 

basant panchami

ठिठुरती सर्दियों के बाद लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है बसंत ऋतु का। इस ऋतु की शुरुआत होती है बसंत पंचमी से। सुहावने मौसम और खुशनुमा माहोल में इस त्योहार को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। वैसे तो यह त्योहार अलग-अलग नाम से पूरे विश्व में मनाया जाता है मगर भारत में इस पर्व का धार्मिक महत्व भी है। बसंत पंचमी के दिन भारत में सरस्वती माता की पूजा होती है। यह त्योहार हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन मनाया जाता है।

इस दिन देवी ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री कहते हैं, ‘ अपनी राशि के अनुसार यदि आप बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पजर करते हैं तो इससे आपको विशेष फल प्राप्त होता है।’ तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि राशि के अनुसार बसंत पंचमी के दिन किसे कैसे देवी सरस्वती की पूजा करनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: जन्‍म कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर व्‍यक्ति के जीवन में आती हैं ये परेशानियां

horoscope  according  basant panchami   one

मेष

मेष राशि के विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा के वक्त सरस्वती कवच का पाठ जरूर करना चाहिए। इसे आपकी बुद्धी तेज होगी और आपका मन पढ़ाई की ओर एकाग्र होगा।

वृषभ

देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वृषभ राशि के लोगों को सफेद चंदन का उन्हें तिलक करना चाहिए और सफेद रंग के ही फूल चढ़ाने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके ज्ञान में वृद्धि होती है। साथ ही ज्ञान से जुड़ी सारी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: नवग्रहों को शांत करने के लिए ये 9 चीजें नहाने के पानी में जरूर मिलाएं, लाभ होगा

basant panchami    images two

मिथुन

यदि आपकी राशि मिथुन है और आप छात्र हैं तो आपको बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती को कलम अर्पित करना चाहिए। यदि कलम की इंक हरे रंग की होगी तो यह और भी अच्छी बात होगी। ऐसा करने से आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे और आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। अगर आपकी राइटिंग खराब है तो ऐसा करने से वह भी अच्छी हो जाएगी।

कर्क

अगर आपकी राशि कर्क है तो आपको बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती को चावल की खीर का प्रसाद लगाना चाहिए। यदि आप संगीत के क्षेत्र से वास्ता रखते हैं तो यह आपके लिए और भी फायदेमंद होगा।

basant panchami  date in india leo

सिंह

सिंह राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की वंदना के साथ ही गायत्री मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको विदेशा जानें का मौका मिलेगा। अगर आप छात्र हैं तो आपको विदेश में जाकर पढ़ने का मौका मिलेगा।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन गरीब बच्चों को पढ़ाई लिखाई की सामग्री बांटनी चाहिए। हो सके तो पेन या पेंसिल जरूर बांटें। ऐसा करने से आपके भी ज्ञान में वृद्धी होती है।

basant panchami  date tula

तुला

बसंत पंचमी के मौके पर तुला राशि के विद्यार्थी किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़ें दान में देने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी वाणी साफ होती है। आपको उच्चारण में जो परेशानी होती है वह भी दूर हो जाती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की अराधना जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको यदि याद्दाश्त से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह दूर हो जाती है। आपको देवी सरस्वती को लाल रंग की इंक वाला पेन अर्पित करना चाहिए।

basant panchami   dhanu

धनु

धनु राशि के जातकों खासतौर पर विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती को पीले रंग की मिठाई का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। इतना ही नहीं यदि आप उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं तो इसमें भी सफल होंगे।

मकर

इस राशि के छात्र बसंत पंचमी के शुभ पर्व पर यदि किसी निर्धन व्यक्तियों को सफेद रंग का अनाज दान करें तो यह उनके लिए शुभ साबित हो सकता है। ऐसा करने से मां सरस्वती आपके बुद्धिबल देती हैं।

basant panchami  india calendar meen

कुंभ

बसंत पंचमी पर कुंभ राशि वाले विद्यार्थी को गरीब बच्चों में स्कूल बैग और दूसरी जरूरी पढ़ाई से जुड़ी चीजें दान करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मीन

मीन राशि के जातकों को बसंत पंचमी के शुभ पर्व पर कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए। ऐसा यदि आप करते हैं तो आपको अपने करियर में खूब सफलताएं मिलेंगी। इतना ही नहीं यदि आपके कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी चल रही है तो वह भी दूर हो जाएगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP