Planet Remedies: इन गलत आदतों से होते हैं ग्रह कमजोर, दिखते हैं ऐसे परिणाम

ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव के पीछे कई कारण होते हैं। उन्हीं में से एक है व्यक्ति की निजी और बुरी आदतें। 

weak grah

Bad Habits That Cause Weak Grah: ग्रहों का जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसी कारण से जीवन पर ग्रहों के शुभ और अशुभ दोनों परिणाम देखने को मिलते हैं। हालांकि ग्रहों के दोनों ही प्रभावों के पीछे कई कारण होते हैं। इन्हीं में से एक है व्यक्ति की निजी आदतें।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि जहां ग्रहों के अनुकूल प्रभाव के पीछे आपके द्वारा किये गए अच्छे काम होते हैं तो वहीं, प्रतिकूल प्रभाव के पीछे आपकी कुछ बुरी आदतें भी होती हैं। आइये जानते हैं किन आदतों के कारण आपके ग्रह कमजोर होते हैं और अशुभ परिणाम दिखाते हैं।

घर, मंदिर या रसोई में गंदगी रखना (Dirty House, Temple and Kitchen)

  • घर में कुलदेवी-देवता का वास होता है तो वहीं, मंदिर में इष्ट देव या देवी विराजते हैं और रसोई में अन्नपूर्णा माता (मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने के नियम) का स्थान होता है। ऐसे में अगर आपको अपने घर, मंदिर और रसोई को स्वच्छ रखने की आदत नहीं है तो यह सबसे बड़ा कारण बनता है आपके ग्रह के कमजोर होने के पीछे का।
bad habits weak planets
  • घर, मंदिर या अन्न के स्थान पर गंदगी होना आपकी शिक्षा, पारिवारिक जीवन और नौकरी में बाधा को दर्शाता है। साथ ही, यह अन्न और वास्तु देव यानी कि भगवान शिव के अपमान को भी प्रदर्शित करता है। ग्रहों को मजबूत करने का सरल मार्ग यही है कि घर, मंदिर और रसोई को साफ-सुथरा रखें।

इसे जरूर पढ़ें:Hindu New Year 2023: जानें कब से शुरू हो रहा है हिन्दू नव वर्ष और क्या है इसका महत्व

पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाना (Destroying Plant)

  • ज्योतिष में पेड़-पौधे मात्र हवा, फल या छाया देने वाली वस्तु के रूप में नहीं जाने जाते हैं। बल्कि इन्हें घर की सुख-समृद्धि, उन्नति और व्यक्ति की तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। सतह ही, पेड़-पौधों का ग्रहों से भी संबंध होता है। ऐसे में इन्हें नुकसान पहुंचाना या इनका ख्याल न रखना अशुभ होता है।
weak planet symptoms
  • पेड़-पौधों के प्रति लापरवाही दिखाना, उनका ध्यान न रखना और उनकी सेवा न करना ग्रहों को कमज़ोर करता है। इससे न सिर्फ ग्रह कमजोर होते हैं बल्कि जीवन की परेशानियां भी बढ़ती हैं और घर की उन्नति में अनेकों रुकावटें आती ही रहती हैं। इसी कारण से पेड़-पौधों का ध्यान रखना चाहिए।

देर से सोना (Late Sleeping)

  • काम के कारण या किसी अन्य कारण से देर रात तक जागना कोई गलत बात नहीं लेकिन अकारण ही अगर आप देर रात तक जागते हैं तो इससे भी ग्रह कमज़ोर होते हैं।
bad habits that cause weak grah
  • खास तौर पर चंद्रमा का प्रभाव देर से सोने वाले व्यक्ति पर गहरा पड़ता है औरविपरीत पड़ता है। चंद्रमा के दुष्प्रभाव से मन विचलित होता है और चंचल बनता है। निर्णय लेने की क्षमता खत्म होती है। व्यापार में भी नुकसान भुगतना पड़ता है।

इसे जरूर पढ़ें:Astro Tips: घर के इन 8 स्थानों पर रखें कुमकुम, दूर होगी पति से अनबन

नाखून काटना और थूकना (Biting Nails and Spitting)

  • कुछ लोगों को आदत होती है कहीं भी कभी भी थूकने की। एक तो इससे स्वच्छता भंग होती है और दूसरा इस आदत से ग्रह भी कमजोर होते हैं। यह आदत सूर्य दोष उत्पन्न करती है और सूर्य (क्यों होते हैं सूर्य के रथ में 7 घोड़े) दोष के कारण व्यक्तित्व में तेज कम होता है, धन-धान्य की कमी होती है और कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं होती।
weak grah due to bad habits
  • वहीं, जिन लोगों को बार-बार दांत से नाखून काटने की आदत होती है उन्हें भी कमज़ोर ग्रह का सामना करना पड़ता है। दांत से नाखून काटना राहु और शनि ग्रह को कमजोर करता है। जिससे व्यक्ति के जीवन की चुनौतियां बढ़ जाती हैं और उसे अथाह संघर्ष का सामना करना पड़ता है।

तो ये थी वो आदतें जिनके कारण आप खुद अपने ग्रहों को कमजोर करते हैं और अशुभ परिणामों को न्यौता देते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP