श्लोका मेहता से लेकर गौहर खान तक, इन सेलिब्रिटी ने रखे बच्चों के अनोखे नाम, जानें इनका अर्थ

बच्चों का नामकरण महत्वपूर्ण संस्कार में से एक है। हर कोई अपने बच्चे के नामकरण को लेकर बहुत ही उत्सुक रहते हैं। इस लेख में हम आपको सेलिब्रिटी के बच्चों का नाम और उनके अर्थ के बारे में बताएंगे।

 
indian celebrity kids names and meaning

सभी माता पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अनोखा और खूबसूरत हो। साथ ही पेरेंट्स और फैमिली वाले बच्चे का नाम भगवान के नाम के ऊपर भी रखते हैं। माता-पिता अपने बच्चे का नाम ऐसे तलाशते हैं, जो बच्चे के पर्सनालिटी को प्रभावशाली बनाने के साथ-साथ खास हो। साधारण लोगों के अलावा सेलिब्रिटीज के बच्चों का नाम रखने के लिए बहुत ही धूम धाम से कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिसमें माता-पिता के साथ रिश्तेदार मिलकर बच्चे का नाम रखते हैं। सेलिब्रिटीज के बच्चों का नाम जानने के लिए उनके फैंस भी काभी उत्सुक रहते हैं। ऐसे बहुत से भारतीय सेलिब्रिटी हैं जो हाल हीं में पेरेंट्स बने हैं। आज के इस लेख में हम आपको सेलिब्रिटी बेबी के स्पेशल नाम और उनके मतलब जानेंगे।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी वेदा

हालही में पैरेंट्स बने श्लोका और आकाश अंबानी ने अपनी बेटी का नाम वेदा रखा है। वेदा एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है ज्ञान। बहुत ही सुंदर पोस्ट के साथ अंबानियों ने बेटी वेदा का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। आकाश और श्लोका के पहले बच्चे का जन्म 2020 में हुआ था और उसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।

गौहर खान और जैद दरबार का बेटा जेहान

हालही में 10 मई को गौहर और जैद माता पिता बने थे। एक महीने बाद उन्होंने अपने बच्चे का नाम इंस्टाग्राम में पोस्ट के जरिए शेयर किया है। गौहर खान और जैद दरबार ने अपने बच्चे का नाम जेहान रखा है। यह एक मुस्लिम नाम है जिसका अर्थ है क्रिएटिव माइंड। बच्चे के साथ इस तस्वीर में माता पिता बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।

काजल अग्रवाल और गौतम किचलु का बेटा नील किचुल

celebrity baby names indian

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और मशहूर बिजनेसमैन गौतम किचुल ने अपने बेटे का नाम नील रखा है। यह एक आयरिश नाम है जिसका अर्थ है जीत, जुनून, सम्मान, चैंपियन या पैशन है।

इसे भी पढ़ें: काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की लव स्टोरी, जानें कहां से शुरू हुआ प्यार

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी

ambani baby name

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कुछ महीने पहले 12 नवंबर 2022 को माता-पिता बने थे। सोशल मीडिया के माध्यम से कपल ने अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी बासु सिंह रखा है। कपल ने अपनी बेटी के नाम को डिवाइन या दैवीय बताया है और मां के आशीर्वाद से उन्हें बेटी हुई है इसलिए बेटी का नाम भी मां के नाम पर रखा है। (बिपाशा बसु से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज)

सोनम कपूर और आनंद आहूजा का बेटा वायु

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम सोशल मीडिया में खूबसूरत फोटो के साथ बेटे का नाम शेयर किया है। प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर करने के बाद सोनम ने अपने बेटे के साथ खूबसूरत फोटो शेयर कर रही हैं। सोनम और आनंद ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। हिंदू धर्म में यह नाम वायु या पवन देव से संबंधित है। इसका दूसरा मतलब हवा या समीर है। इस नाम को रखने का कारण बताते हुए सोनम ने कहा है कि हिंदू शास्त्र में पांच तत्व में से एक तत्व वायु या हवा है, जो कि श्वास या हवा का देवता है।

इसे भी पढ़ें: सोनम कपूर के बैग्स से लेकर जूतों तक, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगी आप

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा

आलिया और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को बेहद ही खूबसूरत नाम दिया है। बेटी के जन्म के बाद से फैंस बेसब्री से नाम जानने के लिए उत्सुक थे। आलिया (आलिया भट्ट के सोबर लुक)ने बताया कि इस नाम को उसकी दादी ने रखा है। राहा हिंदी शब्द राह से संबंधित है, इसका अर्थ है दिव्य पथ या रास्ता। आलिया ने अलग अलग भाषाओं में अपनी बेटी के नाम का अर्थ बताया है, जैसे-

बंगला में- आराम, राहत।

अरबी में- शांति, खुशी, स्वतंत्रता और आनंद

संस्कृत में-कबीला

ये रहे भारतीय फेमस सिलेब्रिटी के बच्चों के नाम और उसका अर्थ। यह लेख पढ़कर कैसा लगा हमें कमेंट कर बताएं । यह लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP