हिंदू धर्म में बच्चों का नाम रखने के लिए नामकरण रस्म की जाती है। इस दौरान माता-पिता पंडित से अर्थपूर्ण नाम पर विचार करते हैं और उसके आधार पर बेटी का नाम रखते हैं। आपने कभी न कभी बड़े-बुजुर्ग को कहते हुए सुना होगा कि इसके कार्य नाम से मिलते है। इस वजह से अक्सर लोग अपने बेटा-बेटी के लिए यूनिक और नाम का मतलब समझ कर उसका चयन करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि नाम जीवन में बहुत प्रभाव डालता है। अगर आप अपनी बेटी के लिए पवित्र और खूबसूरत नाम रखना चाहती हैं, तो भगवत गीता से प्रेरित नाम की मदद ले सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको श्रीमद्भागवत गीता से चुने गए नामों और उनके अर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।
हिंदू धर्म में श्रीमद्भागवत गीत एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है,जो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरे मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसके श्लोकों में न केवल आध्यात्मिक ज्ञान होता है, बल्कि ये श्लोक जीवन के उद्देश्य, कर्म, धर्म और भक्ति को समझने में भी हमारी मदद करते हैं। अगर आप अपनी लाडली के अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रही हैं, तो नीचे बताए नामों को चुन सकती हैं।
नाम (Name) |
अर्थ (Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
साझी | गवाह | कुंभ |
नयना | दृष्टि |
वृश्चिक |
दीक्षा | आत्मज्ञान और समर्पण का प्रतीक |
वृश्चिक |
सुरभि | खुशबू, देवी गौ का नाम |
कुंभ |
सविता | संगठित, संगीत की रचना |
कुंभ |
इसे भी पढ़ें- Baby Boy Names inspired from Rigveda: अपने लाडले को दें ऋग्वेद से प्रेरित ये शुभ नाम, उम्र भर बनी रहेगी सुख-समृद्धि
यदि आप अपनी लाडली का नाम श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों पर रखना चाहती हैं, तो यह आपकी बेटी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद का भी संचार करने में मदद करेगा।
नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
हर्षिता | खुशी देने वाली |
कर्क |
वीणा | संगीत, साधना |
वृषभ |
अलका | सुंदरता का प्रतीक, आभूषण |
मेष |
समृद्धि | ऐश्वर्य |
कुंभ |
ज्योति | प्रकाश, जो अंधकार को दूर करता है |
मकर |
भगवत गीता से जुड़े लड़कियों के यूनिक नाम (Unique Baby Girl Names Inspired from Bhagwat Geeta)
गणेशजी से लेकर कृष्ण भगवान तक, गीता में कई श्लोकों में ऐसे शब्द और नाम हैं जिसका अर्थ बहुत ही शुभ और प्रेरणादायक होता है। ऐसे में श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों से प्रेरित नाम आपकी लाडली के किस्मत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
स्वरा | स्वर, संगीत, गीता में भक्ति के स्वर | कुंभ |
नंदिनी | आनंद देने वाली, भगवान शिव की पुत्री |
वृश्चिक |
अर्चना | पूजा, भगवान की सेवा |
मेष |
शांति | शांति और संतुलन का प्रतीक |
मेष |
प्रज्ञा | उच्च ज्ञान, बुद्धिमत्ता |
कन्या |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।