Dosh Nivaran Ke Liye Gaay Ke Upay: हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी गाय का अत्यंत महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाय एक ऐसी प्राणी है जिसके माध्यम से किसी भी दोष, रोग, अशुभता आदि से छुटकारा पाया जा सकता है।
इसी कड़ी में आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गाय से जुड़े कुछ अचूक उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने के बाद आप किसी भी प्रकार के दोष जैसे कि वास्तु दोष, ग्रह दोष आदि और उसके दुष्प्रभाव से निजात पा सकते हैं।
किसी भी गुरुवार के दिन गौ दान करें। अगर गौ दान (गौ दान का महत्व) संभव न हो तो 11 बार आटे की गाय बनाएं और उसे गौ माता के ऊपर से 11 बार उसार लें। फिर उस आटे की गाय का दान किसी मंदिर में करें। इससे अकाल मृत्यु पैदा करने वाले योग और दोष का अंत होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Ganesh Yantra: घर में सुख, समृद्धि और संपन्नता लाएगा श्री गणेश यंत्र, जानें महत्व और नियम
गाय को कुछ समय के लिए उसके मालिक से मांग लाएं और पूरे घर का चक्कर लगवाएं। फिर जहां-जहां से गाय गुजरी है उस स्थान की मिट्टी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन हानि या धन खर्च कारने वाले योग और दोष का अंत होगा।
रोजाना गाय को रोटी खिलाएं और उसकी पूजा करें। साथ ही, गे जब स्थिर खड़ी हो तब उसकी उसके खुरों का स्पर्श अपनी संतान से कराएं। इससे संतान के उज्जवल भविष्य में बाधा बनने वाले योग और दोष का दुष्प्रभाव कतई नहीं पड़ेगा।
गाय के खुर को स्पर्श कर खुर के आसपास की जितनी भी मिट्टी हो फिर चाहे एक चुटकी भर ही क्यों न हो मात्र, उस मिट्टी को वह स्त्री अपन गर्भ पर लगाए जिसे संतान सुख की प्रतीक्षा हो। इससे संतान सुख (संतान सुख पाने का उपाय) प्राप्ति में बाधा बनने वाले योग या दोष समाप्त होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Damru Mantra: बहुत चमत्कारी माना जाता है भगवान शिव का यह डमरू मंत्र, जानें महत्व और लाभ
गाय को हरा चारा खिलाएं और पानी भी पिलाएं। गाय को खिलाए जाने वाले चारे में से आखिर में मात्र दो उंगली भर चारा एक पीले कपड़े में बांधकर घर ले आएं और उसे तुलसी के पौधे से कलावे की मदद से बांध दें। इससे घर में कलह और तनाव पैदा करने वाले योग या दोष समाप्त होंगे।
तो ये थे गाय से जुड़े वो उपाय जिन्हें आजमाने के बाद आप किसी भी दोष से छुटकारा पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों