दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को मुंबई के कान्दिवली स्थित घर पर निधन हो गया। रिपोर्ट्स से पता चला है कि अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 82 की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। एक्टर के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उनके निधन की खबर आने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
राम, सीता और लक्ष्मण ने किया याद
रामायण में मुख्य भूमिका निभाने वाले राम, सीता और लक्ष्मण ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। रामायण के राम यानी एक्टर अरुण गोविल ने ट्वीट किया- 'आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।
आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।🙏💐
— Arun Govil (@arungovil12) October 6, 2021
सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की दो तस्वीरें साझा कर ट्वीट किया- 'बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांती दे...मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैंने एक पिता समान शख्स को खो दिया है, मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन व्यक्त।'
View this post on Instagram
दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा- 'उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं...एक बहुत शानदार इंसान थे।'
इसके अलावा प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद त्रिवेदी के निधन पर दुख जताया है। "हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल बहुत अच्छे अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीय पीढ़ियों तक, उन्हें टीवी धारावाहिक'रामायण' में उनके काम के लिए याद करेंगे। अभिनेता के परिवारों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।"
इसे भी पढ़ें :रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' से जुड़ी ये 10 रोचक बातें आप भी जानें
इससे पहले भी उड़ी थीं अरविंद त्रिवेदी की मौत की अफवाह
आपको बता दें कि इसी साल मई में भी अरविंद त्रिवेदी (रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी के बारे 4 बातें नहीं जानते होंगे आप) के निधन की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने इसे अफवाह बताया था। इतना ही नहीं 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर डाली थी। सुनील लहरी ने लोगों से आग्रह किया था कि वे इस तरह की गलत खबरें और अफवाह न फैलाएं।
इसे भी पढ़ें :रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने बताई सेट से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें
भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। अरविंद त्रिवेदी ने अपने अभिनय से जो रुतबा कायम किया था, उसे मिटा पाना नामुमकिन है। हमारी पूरी टीम की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित है। यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। फिल्म और टीवी जगत की खबरें पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों