नुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से दूर नहीं रहना चाहती हैं इसलिए वर्ल्ड कप 2019 में वो अपने पति संग नजर आएंगी। अनुष्का और विराट हमेशा ही अपने काम से वक्त निकाल कर क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।
विराट जब भी क्रिकेट मैदान पर होते हैं, अनुष्का उन्हें चीयर्स करने पहुंचती ही हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप (World cup 2019) में भी अनुष्का विराट के साथ उनके हर मैच में शामिल होने वाली हैं। वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का विराट के साथ हमेशा ही रहेंगी।
अनुष्का शर्मा ने अपने सारे प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग इस अंदाज में की है कि वह विराट के साथ वर्ल्ड कप में शामिल हो सकें लेकिन खबरों की माने तो अनुष्का वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेटर्स की पत्नियों के लिए मैदान तक जाने की सुविधा नहीं लेंगी। वो सबके साथ नहीं जाएंगी बल्कि वह स्टेडियम अपने खर्च पर जाएंगी।
साथ ही ऐसी खबर है कि वह क्रिकेर्ट्स को दी गईं सुविधाओं का भी इस्तेमाल नहीं करेंगी बल्कि अपना सारा खर्च खुद ही उठाएंगी। ऐसी खबर है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि दोनों पर मीडिया की हमेशा नजर बनी रहती हैं। ऐसे में अनुष्का ने तय किया है कि वह किसी तरह के विवाद का कारण नहीं बनना चाहती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अनुष्का-विराट को शादी करने के लिए बोलने पड़े थे ये झूठ
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक-दूसरे से शादी करने से पहले कई झूठ बोले थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए अनुष्का शर्मा को 10 साल पूरे हो चुके हैं। अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अनुष्का शर्मा के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे बहुत कम मौके होते हैं जब अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें। अनुष्का शर्मा का कहना है, “हम होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे। हमारी शादी में सिर्फ 42 लोग शामिल थे। सभी परिवार और दोस्त। मैं बड़ी सेलिब्रिटी वेडिंग नहीं चाहती थी। हमारी शादी में एनर्जी बहुत अच्छी थी। हमने केटरर से बात करते हुए गलत नाम बताए थे। मेरे ख्याल से विराट ने अपना नाम राहुल बताया था।''
अनुष्का और विराट कोहली ने करीब 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने की भनक किसी को भी नहीं लगने दी थी। शादी के बाद सामने आईं तस्वीरों के बाद ही फैंस को पता चल पाया था कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।
अगर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के वर्क फ्रंट की बात करें तो भारत इस बार जून में विराट की कप्तानी में विश्वकप खेलेने जा रहा है। अनुष्का हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।