अनीता हसनंदानी टीवी और बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अनीता अब तक कई चर्चित टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपने स्टाइलिश अंदाज और ग्लैमरस लुक्स को लेकर वह हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वह लॉक डाउन के चलते घर में वक्त बिता रही हैं, लेकिन अपने इस टाइम का भी बढ़िया इस्तेमाल कर रही हैं। जहां बहुत सारे लोग घर पर इस लॉक डाउन पीरियड में बोरियत महसूस कर रहे हैं, वहीं अनीता इस दौरान मजेदार वीडियो बना रही हैं और अपने पति रोहित रेड्डी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
टिकटोक वीडियो वाला फनी अंदाज
इस वीडियो में अनीता हसनंदानी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। मेल वॉइस पर वह कुछ इस तरह से लिप सिंक कर रही हैं, 'अभी-अभी उठा हूं मैं। चाय पियूंगा, नहाऊंगा, उसके बाद टिकटोक के वीडियो बनाऊंगा, घरवालों की गालियां खाऊंगा और रात को फ्री की रोटियां खाकर मां-बाप के टुकड़ों पर पलकर सो जाऊंगा।' इस वीडियो में अनीता हसनंदानी का फनी अंदाज देखने लायक है। साथ ही इस वीडियो में वह अपने पति को भी दिखा रही हैं, जो अपने काम में मसरूफ हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अनीता हंसनंदानी के इन फनी टिकटोक वीडियोज को देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगी आप
एक्सरसाइज में बहाया पसीना
View this post on Instagram
क्वॉरेंटाइन पीरियड में ज्यादातर महिलाएं वर्कआउट करके खुद को हेल्दी और फिट बनाने का प्रयास कर रही हैं। अनीता हसनंदानी भी कुछ ऐसा ही करने में लगी हैं, मगर अलग अंदाज में। यहां अनीता हसनंदानी बड़े क्यूट स्टाइल में अपने पति रोहित रेड्डी के ऊपर बैठी है और वकआउट कम, मस्ती ज्यादा कर रही हैं। इस वीडियो में पुश अप उनके पति कर रहे हैं और अनीता मजे से वीडियो के लिए पोज दे रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Wedding Reception की पार्टी में अनीता हसनंदानी के ये 5 स्टाइलिश लुक्स लगेंगे खूबसूरत
घर पर फन टाइम
View this post on InstagramWho all feel me bro? Replying to each one as I’m bored 🙃 😭😭😭 @indiatiktok
यहां अनीता हसनंदानी ने अपने पेट के साथ एक क्यूट वीडियो बनाया है। एक इंग्लिश सॉन्ग पर वह लिप सिंक करती नजर आ रही हैं, जिसके बोल हैं, 'I am bored', हालांकि घर पर 24 घंटे बिताना लोगों के लिए बोरिंग हो जाता है, लेकिन अनीता हसनंदानी इस बोरियत में भी अपने लिए मस्ती ढूंढ ही लेती हैं।
घर से बाहर जाने वाले को इस तरह अनीता हंसनंदानी ने लगाई डांट
लॉक डाउन पीरियड में सभी लोगों को इन्फेक्शन से बचने के लिए घर में रहने की सलाह दी गई है। इसी दौरान जब बाहर बाइक पर एक आदमी जाता हुआ नजर आया तो अनीता हसनंदानी ने इस मजेदार अंदाज में उसका विरोध करती हैं। परेश रावल के फिल्मी डायलॉग पर लिप सिंक करके वह अपना गुस्सा जाहिर करती हैं।
View this post on InstagramYou asked me what am I goin to do @ home @rohitreddygoa 🤣😂🤣😂 Day 14 tak aaaaajaaaayega @indiatiktok
एक और फनी वीडियो अनीता हसनंदानी ने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, 'लोग पूछते हैं कि मैं घर पर क्या करूंगी?' इसके साथ अनीता यह वीडियो गेम खेलती हुई नजर आ रही है, यानी घर पर मजेदार वीडियो गेम्स खेल कर अनीता बढ़िया टाइम पास कर रही हैं।
अनीता हंसनंदानी की तरह आप भी अपनी क्रिएटिविटीज से अपनी बोरियत दूर कर सकती हैं और खुद को मजेदार तरीके से बिजी रख सकती हैं।
Image Courtesy: Instagram(@anitahassanandani)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों