herzindagi
colours zodiac  signs

अगर आपको आता है तेज गुस्सा तो राशि के अनुसार इन रंगों को कहें गुड बाय

अगर आपको तेज गुस्सा आता है तो आपको अपनी राशि के अनुसार इन रंगों से दूर रहना चाहिए। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-02, 17:47 IST

अगर आपको तेज गुस्सा आता है तो आपको अपनी राशि के अनुसार इन रंगों से दूर रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि राशि के अनुसार कुछ रंग हमारी जिंदगी में खुशहाली लेकर आते हैं और कुछ रंग ऐसे होते हैं जिनसे दूरी बनाने की सख्त जरूरत होती है। 

तो चलिए नजर डालते हैं राशि के हिसाब से उन रंगों पर जिनसे आपको कोसो दूर रहना चाहिए ताकि आपको तेज गुस्सा ना आएं। 

वृश्चिक और मेष राशि

colours zodiac  signs

वृश्चिक और मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल का रंग लाल रंग का अधिपति है। मेष और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए लाल रंग खुशहाली लेकर आता है लेकिन इन्हें नीले रंग से दूर रहना चाहिए। 

Read more: एक के बाद एक खुशियां करेंगी आपके घर में एंट्री, कराएं अपनी राशि के अनुसार रंग

वृषभ और तुला राशि

TAURUS LIBRA

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र ज्योर्तिमंडल में सफेद चमकीले ग्रह के रूप में विद्यमान है। सिल्वर एवं नीले रंग का प्रयोग आपसी संबंधों एवं सौहार्दता की दृष्टि से अनुकूल होगा और पीले रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। 

Read more: गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो जानिए राशि के हिसाब से अपना lucky colour

मिथुन और कन्या राशि

GEMINI VIRGO

इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है। ज्योतिष की माने तो बुध हरे रंग का प्रतिनिधि ग्रह है। इन राशि के लोगों के लिए हरा, नीला, आसमानी एवं बैगनी रंग शुभ हैं लेकिन इन्हें बहुत ज्यादा गहरे रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

सिंह और कर्क राशि

CANCER LEO

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन एवं धन से संबंधित ग्रह है। श्वेत आभा युक्त माना गया है। कर्क राशि के लोगों को सिल्वर, गुलाबी व नारंगी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, हरे और नीले रंग से दूर रहना चाहिए। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो सारे ग्रहों के भी स्वामी हैं। लाल, पीला, और नारंगी सूर्य से संबंधित रंग है। सिंह राशि वालों को नीले रंग से बचना चाहिए। 

मीन और धनु राशि

SAGITTARIUS PISCES

मीन और धनु राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु धर्म, शुद्ध आचरण, सात्विक प्रवृत्ति एवं आध्यात्मिक ग्रह है। इन राशि वाले लोगों के लिए पीले और सिल्वर  रंगों का प्रयोग अतीव शुभकारी होता है लेकिन इनके लिए हरे और नीले रंगों से दूर रहना ही हितकर होगा।

कुंभ और मकर राशि

CAPRICORN AQUARIUS

कुंभ और मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि न्यायप्रिय एवं मंद गति का ग्रह है। जिनका रंग नीला है। शनि सात्विक एवं धार्मिक प्रवृति लोगों के रक्षक माने गए। इस राशि को पीले और हल्के रंगों से दूर रहना चाहिए। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।