herzindagi
astrology house paint

एक के बाद एक खुशियां करेंगी आपके घर में एंट्री, कराएं अपनी राशि के अनुसार रंग

अगर आप चाहती हैं कि आपको अपने घर में अपनों की हंसी की आवाज सुनाई देती रहें तो आपको अपनी राशि के अनुसार अपने घर में रंग करना होगा।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-25, 20:41 IST

अगर आप चाहती हैं कि आपको अपने घर में अपनों की हंसी की आवाज सुनाई देती रहें तो आपको अपनी राशि के अनुसार अपने घर में रंग करना होगा। ज्यादातर लोग अपने घर में अपनी पसंद और नापसंद के अनुसार रंग कराते हैं लेकिन राशि के अनुसार घर में रंग कराने के कई फायदे होते हैं। 

ज्यादातर लेडीज अपने घर को दूसरों से अलग दिखाना चाहती हैं इसलिए वह यूनिक रंगों का इस्तेमाल करती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि राशि के अनुसार घर में रंग करवाने से लोगों के जीवन पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है। अगर आप राशि के हिसाब से रंग करवाती हैं तो घर में खुशियां ही खुशियां आती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपको अपनी राशि के अनुसार अपने घर में कौन सा रंग कराना चाहिए। 

मेष

astrology house paint

मेष राशि वाले लोग अक्सर चंचल और उग्र स्वभाव के होते हैं। इन राशि के लोगों को अपने घर में ग्रे, गुलाबी, लाल, पीला रंग करवाना चाहिए। इसी के साथ ही बेड कवर, चादर और परदे भी इन्हें रगों के लिए लगवाएं। इस तरह से घर सजाने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

वृषभ

astrology house paint

इस राशि वाले लोगों को अपने घर की दीवारों पर नीला, पीला, क्रीम या व्हाइट रंग कराना चाहिए, ऐसा करवाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही घर सजाने के लिए नीला और सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

मिथुन

astrology house paint मिथुन राशि वाले थोड़े कठोर दिल और उग्र स्वभाव के होते हैं। इसी कारण उनको अपने घर में लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू, ऑरेंज और रेड रंग करवाने चाहिए। इन रंगों से घर सजाने से लड़ाई झगड़ा कम होता है।

कर्क 

astrology house paint

कर्क राशि वाले लोगों को सफेद, सिल्वर और क्रीम रंग करना शुभ रहता है। इस राशि वाले लोगों को उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में पानी का घड़ा या बहते हुए पानी का चित्र अवश्य लगाना चाहिए। 

सिंह 

astrology house paint

इस राशि वाले लोग गुस्से वाले होते हैं। अपने गुस्से पर कंट्रोल पाने के लिए इनको घर में व्हाइट, सिल्वर और गोल्डन येलो रंग करवाना चाहिए।

कन्या

astrology house paint

इस राशि वालों के लिए लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू, पिंक, क्रीम और ऑरेंज कलर्स शुभ माने जाते है। इसी के साथ अगर कन्या राशि वाले घर के आगन में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं।

तुला

astrology house paint

तुला राशि वालों के लिए क्रीम, व्हाइट, लाइट येलो, पिंक व लाइट ब्लूय कलर्स करवाना अच्छा रहता है। इन रंगों को करवाने से घर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती।

वृश्चिक

astrology house paint

इस राशि के लोग प्रकृति प्रेमी, शांत होने के साथ ही प्रतिशोध की भावना रखने वाले होते हैं। इन लोगों रैड, लाइट येलो और ऑरेंज कलर का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए।

धनु

astrology house paint

धनु राशि वालों को घर सजाने के लिए पीले, लाल व ऑरेंज रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इससे परिवार में प्रेम व विश्वास बढ़ता है।

मकर

astrology house paint इस राशि वालों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गहरा नीला रंग, हरा रंग, काला और भूरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

कुंभ

astrology house paint

इस राशि के लोग संवेदनशील व मेहनती होते हैं। घर को खूबसूरती से सजाने के लिए और घर परिवार में शांति रखने के लिए इस कुंभ राशि वालों को डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन, ब्लैक व ब्राउन रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

मीन 

astrology house paint

मीन राशि के लोगों के लिए परप्ल, पीला, क्रीम व गोल्डन रंग शुभ है। इन रंगों का इस्तेमाल करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।