
Meen Dainik Rashifal, 01 March 2026: 1 मार्च 2026, रविवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव बुद्धि, प्यार, बच्चे, हुनर और अचानक धन के भाव यानी अपनी ही कर्क राशि में बैठा है। रविवार की छुट्टी और पांचवें भाव में अपने ही घर का चंद्रमा यह एक बहुत ही शुभ और लकी योग है। आज आपका दिमाग बहुत शांत और तेज रहेगा। आप अपने हुनर और क्रिएटिव सोच से कोई ऐसा काम कर जाएंगी, जिसकी हर जगह तारीफ होगी। आज का दिन खुशियां मनाने और अपनी हॉबी को पूरा करने का है।
प्यार, दांपत्य जीवन और बच्चों के मामले में आज का दिन बहुत ही खूबसूरत है। पांचवां भाव सीधे तौर पर आपके लव लाइफ और बच्चों का होता है। आज आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ कोई बहुत अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगी शायद बच्चों की पढ़ाई या भविष्य को लेकर कोई अच्छी प्लानिंग करें। पति-पत्नी के बीच आज गजब की समझदारी और मिठास रहेगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज अपनी किसी हॉबी क्लास, सोशल मीडिया या किसी दोस्त के जरिए कोई बहुत ही प्यारा और पढ़ा-लिखा समझदार रिश्ता मिल सकता है।
उपाय: सुबह नहाने के जल से थोड़ी सी हल्दी या केसर मिलकर स्नान करें।
नौकरी और काम-धंधे में आज आपके आइडिया और दिमाग का डंका बजेगा। पांचवां भाव आपके हुनर और ज्ञान का होता है। अगर आप टीचर हैं, जाइनिंग, आर्ट, शेयर मार्केट , या कोई भी ऐसा काम करती हैं जहाँ दिमाग और क्रिएटिविटी लगती है, तो आज रविवार होने के बाद भी आपके दिमाग में कोई बहुत शानदार आइडिया आ सकता है। कल ऑफिस में बॉस के सामने अपनी बात रखने की प्लानिंग आज ही कर लें, क्योंकि आज की गई हर प्लानिंग सक्सेसफुल होगी।
उपाय: कोई भी जरूरी काम शुरू करने से पहले या घर से निकलते समय अपने पर्स या बैग में 'एक पीले रंग का पेन या एक सादा पीला सिक्का रख लें।

पैसों के मामले में आज का दिन अचानक धन लाभ और अपनी बुद्धि से पैसा कमाने का है। पांचवां भाव अचानक मिलने वाले पैसे और शेयर बाजार का होता है। आज आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट या एफडी से अचानक अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आप कोई पार्ट-टाइम काम या अपनी हॉबी जैसे बेकिंग, सिलाई, आर्टसे जुड़ा बिजनेस करती हैं, तो आज वहां से बहुत अच्छी कमाई हो सकती है। आज किस्मत भरोसे लॉटरी में पैसा बिल्कुल न लगाएं आपकी अपनी मेहनत ही आपका खजाना है।
उपाय: आज के दिन किसी को खिचड़ी का दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत को लेकर आज आपको अपने पेट , पाचन तंत्र का थोड़ा ध्यान रखना होगा। पांचवां भाव पेट का मुख्य हिस्सा होता है। ठंडे चंद्रमा की वजह से आज बहुत ज्यादा ठंडी चीजें या बहुत मसालेदार खाना खाने से बचें, वरना पेट में गैस या भारीपन महसूस हो सकता है। आज आप दिमागी रूप से बहुत ही खुश, शांत और पॉजिटिव रहेंगी।
उपाय: आज सुबह उठकर उगते हुए सूर्य का दर्शन करें।
यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए
यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।