Easy Hacks: एक नहीं बल्कि कई कामों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं विक्स वेपोरब का

अगर आपके घर में विक्स वेपोरेब है, तो आप एक नहीं बल्कि कई कामों को आसान बनाने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। जानें कैसे!

amazing things you can do with vicks vaporub tips

सर्दियों के मौसम में अमूमन हर घर में विक्स वेपोरेब का इस्तेमाल बढ़ जाता है। बदलते मौसम और हल्के-फुल्के सर्दी-जुकाम, नाक और गले के बंद होने पर विक्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इन कामों के अलावा भी विक्स वेपोरेब का इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, शायद आपको नहीं मालूम हो लेकिन, घर के और अन्य कामों को आसान बनाने के लिए वेपोरेब का इस्तेमाल किया जाता सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी इन कामों के लिए वेपोरेब का इस्तेमाल करना पसंद करेंगी। तो चलिए जानते हैं।

पैरों की फंगस को करें दूर

amazing things you can do with vicks vaporub inside

जी हां, अगर आप बार-बार पैरों की फंगस से परेशान रहती है, तो इस परेशानी को दूर करने के लिए विक्स वेपोरेब का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहीं नहीं, अगर आपके पैरों से कुछ अधिक ही बदबू आ रही हैं, तो आप बदबू को भी दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप जूता पहने से पहले हल्का सा वेपोरेब लगा ले और फिर जूता पहन लीजिये। इससे बदबू नहीं आएगी।

मच्छर को भगाएं

amazing things you can do with vicks vaporub inside

अगर आप घर में भी मच्छर से कुछ अधिक परेशान रहती हैं, तो वेपोरेब की मदद से आप मच्छर को अपने से दूर कर सकती हैं। इसके लिए त्वचा पर विक्स बेपोरेब को लगा लीजिये। इसकी तेज महक से मच्छर आपसे दूर रहेंगे और डेंगू जैसी बीमारी से भी आप सुरक्षित रहेंगी। आप त्वचा पर न लगाकर अपने कपड़ों पर भी हल्का सा बेपोरेब लगा सकती हैं।

स्ट्रेच मार्क्स को करें दूर

amazing things you can do with vicks vaporub inside

अगर आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से परेशान हैं, तो उस परेशानी को दूर करने के लिए विक्स बेपोरेब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप सप्ताह में एक से दो बार वेपोरेब को स्ट्रेच मार्क वाली जगह पर लगायें। इसे लगाने से आप बहुत जल्दी स्ट्रेच मार्क को दूर कर सकती हैं। कहा जाता है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे- नीलगिरी का तेल, तेल और कपूर आदि का मिश्रण त्वचा को नर्म भी बनाता है।

ग्रीसिंग के लिए

amazing things you can do with vicks vaporub INSIDE

वोक्स वेपोरेब को आप ग्रीसिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके घर का कोई लॉक या नोट बोल्ट नहीं खुल रहा है, तो आप उसे विक्स से ग्रीसिंग करके आसानी से खोल सकती हैं। अगर आपके नोट बोल्ट टाइट करने में भी परेशानी हो रही है, तो वहां भी बेपोरेब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:कत्था कई मायने में शरीर के लिए है फायदेमंद, आप भी जानें


अन्य कामों के लिए

इसी तरह आप चोट लगने, सनबर्न, कान का दर्द और खंरोच जैसी समस्या को भी दूर करने के लिए विक्स बपोरेब का इस्तेमाल कर सकती हैं। हां, इसका ज़रूर ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसका इस्तेमाल न करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@amazonaws.com,hairlossgeeks.co)

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP