herzindagi
about home remedies for ear pain

ये घरेलू उपाय देंगे आपको कान के दर्द से आराम

अगर आप भी कान के दर्द से परेशान रहती हैं तो इन घरेलू उपायों की मदद से आप परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-12-30, 17:28 IST

अगर आप हर रोज नहाने के बाद या किसी अन्य कारण से आप रोज कान पकड़कर बैठ जाती है या फिर कान के एक तरफ उठने वाला तेज दर्द आपको कुछ अधिक ही परेशान कर देता है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। कान के दर्द को आप कभी भी हल्के में न लीजिये क्यूंकि, कान से उठने वाला दर्द कभी भी आपको गंभीर समस्या में डाल सकता है। कभी कभार टॉन्सिल बढ़ जाने की वजह से भी काम में तेज दर्द होने लगता है और इसके चलते सिर भी दर्द करने लगता है। अगर आप भी बार-बार कान के दर्द से परेशान रहती हैं, तो आप कुछ हद तक घरेलू उपाय से भी उसे ठीक कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

सरसों का तेल 

home remedies for ear pain musted oil inside

सरसों का तेल कान दर्द के लिए बेस्ट घरलू उपाय माना जाता है। अगर आप भी कान के दर्द से कुछ अधिक ही परेशान हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल को हल्का गर्म कर लीजिये और एक से दो बूंदें कान में डालकर लेट जाएं। ध्यान रहे जिस कान में आपने तेल डाला है उस कान के उलटे आपको लेटना है। इससे आपको जल्दी ही रहत मिल जाएगी।

लहसुन 

home remedies for ear pain inside

इस घरेलू उपाय को आप दादी-नानी का घरेलू नुक्सा भी बोल सकती हैं। आज भी दादी और नानी कान दर्द करने पर लहसुन और सरसों के तेल को पकाकर कान में डालते हैं, जिससे बहुत जल्दी ही कान के दर्द से रहत मिलती है। अगर आपका भी कान कुछ अधिक ही दर्द कर रहा है, तो इस घरेलू उपाय को अपना सकती हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: ये घरेलू उपाय हिचकी की समस्या से देंगे आपको तुरंत राहत

प्याज 

home remedies for ear pain badam oil inside

कान दर्द या किसी संक्रमण की वजह से भी अगर आप परेशान है, तो आप प्याज का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले प्याज का रस निकाल लीजिये। रस निकालने के बाद एक से दो बूंद कान में डालने से आपको काफी राहत मिलेगी। 

बादाम का तेल 

अगर सरसों का तेल नहीं है तो आप बादाम का भी तेल इतेमाल कर सकती हैं। जी हां, अगर आपका कान दर्द कर रहा है और घर में सरसों का तेल नहीं है, तो आप बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक से दो बूंद बादाम तेल को कान में डालकर आराम से लेट कुछ देर के लिए जाएं।

 

इसे भी पढ़ें: हड्डियों को मजबूत बनाता है अर्गुला, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ

एप्पल सिडार विनेगर

home remedies for ear pain sirka inside

एप्पल सिडार विनेगर की मदद से भी आप कान के दर्द को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप एप्पल सिडार विनेगर को हल्का गर्म करके एक से दो बूंद कान में डाले और कुछ देर के लिए विस्तर पर लेट जाएं। इससे आपको कुछ देर में ही राहत मिल जाएगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i0.wp.com,rackcdn.com)

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।