herzindagi
easy diwali hack

Diwali 2022 : क्लीनिंग से लेकर डेकोरेशन तक, दिवाली पर ये हैक्स आएंगे बेहद काम

दिवाली से जुड़े यह अमेजिंग हैक्स आपके बेहद काम आने वाले हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-10-08, 10:00 IST

दिवाली के लिए अब बस कुछ ही दिन बसे हैं और इसलिए आपको बहुत सी तैयारियां करनी होंगी। दिवाली साल का एक प्रमुख त्योहार है और इसकी तैयारियों में सफाई से लेकर डेकोरेशन और कुकिंग आदि काफी कुछ करना होता है। यूं तो हर किसी के मन में दिवाली को लेकर काफी उत्साह होता है। सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए काफी अधिक वक्त की जरूरत होती है, लेकिन हर किसी के पास इतना समय नहीं होता है। ऐसे में आपको कुछ हैक्स को अपनाना चाहिए।

जी हां, ऐसे कई हैक्स हैं, जो दिवाली की तैयारियों में आपके बेहद काम आ सकते हैं, फिर चाहे बात क्लीनिंग की हो या डेकोरेशन की, यह आसान हैक्स आपके समय और मेहनत दोनों की बचत कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही अमेजिंग हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस दिवाली आपके बेहद काम आएंगे-

घर पर ही बनाएं कैंडल्स

ghar par banayein candel

दिवाली पर घर को सजाने के लिए हर कोई कैंडल्स अवश्य खरीदता है। हालांकि, दिवाली के अवसर पर फैंसी कैंडल्स काफी महंगी मिलती हैं। ऐसे में आप इस हैक को अपनाएं। अगर आपके घर में पुरानी कैंडल्स को उसकी वैक्स निकालकर पिघला लें। अगर पुरानी कैंडल्स नहीं हैं तो आप बाजार से डिफरेंट कलर की प्लेन कैंडल्स भी ला सकती हैं। यह काफी सस्ती मिल जाएंगी। अब आप एक कांच का गिलास लें और उसमें एक धागा डालें। अब आप इन पिघली हुई वैक्स को इसमें डालें। आप चाहें तो कुछ फूलों की पंखुडी भी इसमें डाल सकती हैं। अब वैक्स को जमने दें। आपकी खूबसूरत कैंडल बनकर तैयार है। इस तरह आप कई शेप व कलर में खूबसूरत कैंडल बना पाएंगी।

तांबे के पूजा के बर्तन साफ करने का हैक

दिवाली पर पूजन के दौरान अक्सर तांबे की थाली या अन्य बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप उन्हें एक बार फिर से नया जैसा बनाना चाहती हैं तो इस हैक का इस्तेमाल करें। बस आप अपने सभी तांबे के बर्तनों पर टोमैटो केचप लगाएं और उसे 5-7 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब आप किसी साफ कपड़े की मदद से इसे पोछें। तांबे के बर्तन एक बार फिर से चमकने लगेंगे। अब इन्हें साफ पानी से धोकर कपड़े से फिर से पोंछ लें।

इसे भी पढ़ें: Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

रंगोली बनाने का हैक

rangoli bnayein

अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है तो यह हैक आपके बेहद काम आने वाला है। आपको बस इतना करना है कि आप पहले जमीन पर अलग-अलग रंगों को पहले प्लेन रंगोली बनाएं। अब इसे और भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप एक कंघी की सहायता लें। इसे कलर के ऊपर गोल घुमाएं। इससे आपकी प्लेन रंगोली बेहद ही आकर्षक नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: Diwali 2022: जानिए क्यों भारत के इन राज्यों में अलग तरह से मनाई जाती है दिवाली?

कम दाम में यूं करें यूनिक डेकोरेशन

kam paison mein krein decoration

दिवाली पर यूं तो मार्केट में कई तरह के डेकोरेटिव आइटम्स मिलते हैं, जो काफी महंगे होते हैं। लेकिन अगर आप कम दाम में एक बेहद ही खूबसूरत डेकोरेशन करना चाहती हैं तो आप यह तरीका अपनाएं। आप कुछ मिट्टी के अलग-अलग साइज के मटकों को लें और उन्हें डिफरेंट कलर से पेंट करें। अब आप अलग-अलग साइज के स्टूल पर इन मटकों को रखें। इसके बाद, आप इस मटके में नकली फूलों की माला को लटका सकती हैं। यह देखने में बेहद ही आकर्षक लगेगा और काफी कम वक्त में आपकी डेकोरेशन हो जाएगी।

तो अब आप भी इन हैक्स को आजमाएं और इस दिवाली अपनी सारी तैयारियों को बेहद आसानी से पूरा कर लें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।