बजट में रहकर कुछ यूं आर्गेनाइज करें अपना घर

अगर आप अपने घर को आर्गेनाइज करना चाहती हैं और साथ ही साथ अपने बजट का भी ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप इन आसान टिप्स को अपना सकती हैं।

home organizing ideas

एक घर को मैनेज करना इतना भी आसान नहीं होता है। अक्सर यह देखने में आता है कि घर में सामान इधर-उधर बिखरा रहता है। जिसके चलते ना केवल घर बेहद गंदा लगता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर सामान भी नहीं मिल पाता है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि हर व्यक्ति को अपना घर आर्गेनाइज करके ही रखना चाहिए। इसके लिए मार्केट में कई तरह के आर्गेनाइजर भी मिलते हैं। इन आर्गेनाइजर की मदद से पूरे घर को आसानी से व्यवस्थित किया जा सकता है।

हालांकि, मार्केट से आर्गेनाइजर खरीदकर घर को आर्गेनाइज करना एक अच्छा आइडिया है, लेकिन इसमें कई बार हजारों रूपए खर्च हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपने घर को स्मार्टली आर्गेनाइज करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बजट फ्रेंडली तरीके से अपने घर को आर्गेनाइज कर सकती हैं-

पुराने बॉक्सेस की लें मदद

ways to organize home

हम सभी के घर में पुराने बॉक्सेस होते ही हैं, जिन्हें हम यूं ही बाहर फेंक देते हैं। लेकिन वास्तव में ये बॉक्सेस कई तरह से काम आ सकते हैं। आप इन बॉक्सेस को पेंट करने और उनकी लेबलिंग करके उन्हें एक न्यू लुक दें। अब आप इस बॉक्सेस के साइज व जरूरत से अनुसार इन्हें बतौर आर्गेनाइजर इस्तेमाल करें। मसलन, किसी कैबिनेट की पार्टिंग करने से लेकर अलमारी में सामान आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने के लिए आप इन बॉक्सेस की मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अपनी बास्केट्स को कुछ इस तरह से करें आर्गेनाइज, घर को मिलेगा ब्यूटीफुल लुक

खुद बनाएं होम आर्गेनाइजर

अगर आप बेहद ही अफोर्डेबल तरीके से अपने घर को आर्गेनाइज करना चाहती हैं तो ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद घर पर ही होम आर्गेनाइजर तैयार करें। इसके लिए आप कुछ पुरानी आइटम्स को यूज कर सकती हैं। प्लास्टिक से लेकर कार्डबोर्ड व बीड्स आदि जैसी आइटम्स की मदद से आप एक बेहतरीन होम आर्गेनाइजर बना सकती हैं। यह देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं और इसमें आपके पैसे भी खर्च नहीं होते हैं (टूटी फूटी टोकरी को रीयूज करने के टिप्स)।

बास्केट आएंगी काम

basket organizing tips

मार्केट में मिलने वाले आर्गेनाइजर काफी महंगे होते हैं, लेकिन बास्केट काफी कम दाम में मिल जाती हैं। इन्हें आप लोकल मार्केट से बेहद ही कम प्राइस में आसानी से खरीद सकती हैं। इतना ही नहीं, इन बास्केट में आपको कई साइज भी मिल जाते हैं। जिसके चलते आप इन बास्केट की मदद से अपने घर को अफोर्डेबल तरीके से आर्गेनाइज कर सकती हैं। डिफरेंट साइज व शेप की बास्केट की मदद से आप अपने बाथरूम से लेकर बेडरूम तक को आसानी से आर्गेनाइज कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: 5 टिप्स के जरिए कम जगह में मैनेज करें पूरे घर का सामान

जरूरी है डिक्लटरिंग

यह एक आसान तरीका है घर को आर्गेनाइज करने का। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग अपने घर में सामान जोड़ते ही चले जाते हैं और फिर उसे क्लीन करने का समय ही उन्हें नहीं मिलता है। जिसके चलते उनका घर काफी मैसी या फैला हुआ नजर आता है। ऐसे में उसे आर्गेनाइज करने के लिए सबसे पहले एक-एक कमरे को डिक्लटर करें। इस तरह आप काफी सारा बेकार का सामान बाहर निकाल देंगी तो लिमिटेड सामान को आर्गेनाइज करना इतना भी मुश्किल नहीं होगा (छोटे स्पेस को ऑर्गेनाइज करने के टिप्स)।

तो अब आप भी ये छोटे-छोटे टिप्स अपनाएं और अपने घर को बेहद ही किफायती तरीके से आर्गेनाइज करें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP