herzindagi
suchitra sen life facts

देवदास फिल्म करने से पहले एक बच्ची की मां बन चुकी थीं ये हीरोइन

मिसेज सेन के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर एक्ट्रेस सुचित्रा सेन ने एक बच्ची की मां बनने के बाद हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म की थी। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2019-01-17, 15:25 IST

मिसेज सेन के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर एक्ट्रेस सुचित्रा सेन ने एक बच्ची की मां बनने के बाद हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म की थी। बिमल रॉय की मशहूर फिल्म ‘देवदास’ से सुचित्रा ने हिंदी सिनेमा में एंट्री ली और अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया। उनका हर एक अंदाज निराला था। यहां तक कि धूप में जब वो काला चश्मा पहनती थीं तो लोगों के दिल धड़कने लगते थे। सुचित्रा सेन के बारे में यहां तक कहा जाता है कि उनकी खूबसूरती को किसी की नजर ना लगे इसलिए उनको धूप में काला चश्मा पहनने के लिए मना किया जाता था। 

साल 1955 में रिलीज हुई 'देवदास' में सुचित्रा सेन ने पारो की भूमिका निभाई थीं और आज तक लोग इस किरदार को भूल नहीं पाए। वहीं सुचित्रा सेन 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'आंधी' से अपनी एक अलग पहचान बनाई। 

सुचित्रा सेन की आज डेथ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन साल 2014 में सिनेमा की इस महानायिका का निधन हुआ था। तो चलिए आज के दिन जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में: 

suchitra sen life facts

सुचित्रा सेन असली नाम 

सुचित्रा सेन का असली नाम रोमा दासगुप्ता है। सुचित्रा के पिता करूणोमय दासगुप्ता स्कूल में हेडमास्टर थे। 5 भाई बहनों में सुचित्रा तीसरी संतान थीं। सुचित्रा सेन ने अपनी स्कूली पढ़ाई पवना से ही की। इसके बाद वह इंग्लैंड चली गईं और समरविले कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से अपना ग्रेजुएशन किया।

Read more: न्यूड सीन करने के बाद रात भर रोते हुए सोई थीं सीमा बिस्वास

suchitra sen life facts

सुचित्रा सेन फिल्मी करियर 

1952 में सुचित्रा सेन ने एक्ट्रेस बनने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और बांग्ला फिल्म 'शेष कोथा' में काम किया हालांकि फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। फिर उन्होंने बांग्ला फिल्म 'सारे चतुर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1962 में 'बिपाशा' में काम करने के लिए उस टाइम में सुचित्रा सेन को एक लाख रुपए मिले थे जब कि हीरो उत्तम कुमार को सिर्फ अस्सी हजार रुपयों से संतोष करना पड़ा था। 

Read more: दीपिका पादुकोण से शादी करके ऐसा महसूस करते हैं रणवीर सिंह

suchitra sen life facts

1963 में सुचित्रा सेन की एक और सुपरहिट फिल्म 'सात पाके बांधा' रिलीज हुई। उन्हें इस फिल्म के लिए मास्को फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहला मौका था जब किसी भारतीय एक्ट्रेस को विदेश में पुरस्कार मिला था। बाद में इसी कहानी पर 1974 में हिंदी में 'कोरा कागज' बनीं जिसमें सुचित्रा सेन का किरदार जया बच्चन ने निभाया। इस फिल्म के गाने लोग आज भी याद किया करते हैं। 1972 में सुचित्रा सेन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच खास पहचान बनाने वालीं सुचित्रा सेन ने 17 जनवरी 2014 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।