Anushka Shetty All Details: कुछ एक्ट्रेस लोगों के दिल में बहुत खास जगह बना लेती हैं। फिर चाहे उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया हो या बॉलीवुड में, लोग उन्हें बहुत पसंद करने लग जाते हैं।
'बाहुबली' फिल्म से शानदार अभिनय करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को भी लोग बहुत प्यार करते हैं। यही कारण है कि आज हम आपके लिए उनसे जुड़ी कुछ खास जानकारी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति से लेकर गाड़ियों के बारे में।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ेंःअनुष्का शेट्टी से लेकर नयनतारा तक, ये हैं साउथ इंडिया की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस
बाहुबली के अलावा अनुष्का शेट्टी अरुंधति, वेदम, रुद्रमादेवी जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं यह उन्होंने खुद तो कभी साझा नहीं किया लेकिन कहा जाता है कि अनुष्का एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। फिल्मों के साथ-साथ अनुष्का द चेन्नई सिल्क, इंटेक्स मोबाइल और डाबर आंवला जैसे कई ब्रांड के विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं।
आजकल कार बहुत महंगी-महंगी आती हैं। अनुष्का के पास भी बहुत लग्जरी कार हैं जिनमें सेडान का नाम भी शामिल है। सेडान की कीमत 80 लाख तक की होती है। सेडान के अलावा उनके पास लगभग 65 लाख की ऑडी क्यू5 भी है।
अनुष्का शेट्टी की बर्थडे 7 नवंबर के दिन होता है। ऐसे में इस साल वो 41 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद उनके फैंस ने खूब बधाई दी थी। यह साफ दिखाता है कि उन्हें फैंस कितना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ेंःछोटे पर्दे की ये 9 फेमस टीवी एक्ट्रेस साउथ की फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
उम्मीद है आपको एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। आपकी इस आर्टिकल के बारे में क्या राय है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।