Silver Rate Today 8 December: महिलाओं को अक्सर गहनों के तरह-तरह के कलेक्शन रखने का शौक रहता है। फिर वे चाहे आर्टिफिशियल ज्वेलरी हो या फिर सोने-चांदी के आभूषण। सोने की बहुत ज्यादा ज्वेलरी बनवाना तो हर वर्ग की महिलाओं के लिए संभव नहीं हो पाता है, लेकिन चांदी का भाव सोने की अपेक्षा काफी कम होता है। ऐसे में, चांदी के गहने कई खास कर बिछिया और पायल का कलेक्शन रखना तो महिलाएं खूब पसंद करती हैं।
अगर आप भी इस बार चांदी की मोटी या 100 ग्राम की पायल खरीदने की सोच रही हैं, दुकान जाने से पहले इसके दाम के बारे में पहले ही जान लें। तभी आप बिना ठगी के शिकार हुएसही आइटम खरीद पाएंगी। तो चलिए हम आपको यहां बताते हैं कि आज 100 ग्रामचांदी का भाव क्या चल रहा है और पायल खरीदने के लिए आपको कितने पैसे देने पड़ सकते हैं।
आज का चांदी का भाव प्रति ग्राम के अनुसार(Gram Wise Silver Rate Today)
ग्राम | चांदी के दाम |
1 ग्राम | 90.8रुपये |
8 ग्राम | 726.4रुपये |
10 ग्राम | 908रुपये |
100 ग्राम | 9,080 रुपये |
1000 ग्राम/ 1Kg | 90,800 रुपये |
चांदी के दाम में रोजाना बदलाव आने के पीछे कई कारण हैं। यह अक्सर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की मांग और आपूर्ति में उछाल या गिरावट की वजह से होता है। आपको बता दें कि मुद्रास्फीति के बढ़ने से भी कई वस्तुओं की कीमतें बढ़ती हैं और इसमें से एक चांदी भी है।
कितने में बनेगी 100 ग्राम चांदी की पायल?(How Much Will 100 grams of Silver Payal Cost Today)
सादियों के सीजन में अपनी बेटी या खुद के लिए अगर आप पायल बनवाने की सोच रही हैं, तो आपको इसके भाव के बारे में जानना बेहद जरूरी है, ताकि दुकान में जाने के बाद आपसे किसी तरह की कोई धोखाधड़ी न हो और आप पैसों से भी अपने आपको तैयार रखें। चलिए अब बात करते हैं- 100 ग्राम चांदी के भाव की। यदि आप आज इतने वजन की चांदी की पायल खरीदती हैं, तो आपको इसके लिए9,080रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
भारत में प्रतिदिन चांदी का दाम? (Silver Rate Weekly in Details)
भारत में हर दिन चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। चांदी के दाम कोदेश की आर्थिक स्थिति प्रभावित करती है। आमूमन, मंदी के दौरान चांदी के दाम में गिरावट आती है। वहीं, सादियों के सीजन में या मार्केट में डिमांड बढ़ते ही चांदी के दाम में बड़ा उछाल नजर आता है। इस दौरान चांदी की कीमत सामान्य दिन की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा रहत है।
तिथि | 10 ग्राम | 100 ग्राम |
8 दिसंबर 2024 | 908रुपये | 9,080रुपये |
7 दिसंबर 2024 | 908रुपये | 9,080रुपये |
6 दिसंबर2024 | 912रुपये | 9,120रुपये |
5 दिसंबर2024 | 912रुपये | 9,120रुपये |
4 दिसंबर2024 | 900 रुपये | 9,000रुपये |
3 दिसंबर2024 | 900 रुपये | 9,000रुपये |
भारत के 10 बड़े शहरों में आज 100 ग्राम चांदी की कीमत (City Wise Aaj ka chandi ka Bhav Kya hai)
भारत के अलग-अलग शहरों में चांदी की मांग और आपूर्ति भी भिन्न-भिन्न होती है। इसी हिसाब से हर शहरों में चांदी की कीमते भी अलग-अलग होती है। इसे समझने के लिए आप नीचे दी गई सूची देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। इस लिस्ट में आपको भारत के 10 बड़े शहरों में चांदी के भाव क्या चल रहे हैं, इस बारे में अपडेट मिल जाएगा। इससे आप अपने शहर में चांदी के भाव क्या चल रहा है, इस बारे में जान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Silver Payal Designs: चौड़े पैरों की शोभा बढ़ाएंगे पायल की ये खूबसूरत डिजाइंस, देखें तस्वीरें
शहर | चांदी के दाम (10 ग्राम) | चांदी के दाम(100 ग्राम) |
दिल्ली | ₹920 | ₹9,200 |
लखनऊ | ₹920 | ₹9,200 |
पटना | ₹920 | ₹9,200 |
चंडीगढ़ | ₹920 | ₹9,200 |
मुंबई | ₹920 | ₹9,200 |
अहमदाबाद | ₹920 | ₹9,200 |
बैंगलोर | ₹920 | ₹9,200 |
पुणे | ₹920 | ₹9,200 |
हैदराबाद | ₹1,010 | ₹10,100 |
चेन्नई | ₹1,010 | ₹10,100 |
इसे भी पढ़ें-इस उंगली में पहनें चांदी की अंगूठी, मिल सकते हैं कई फायदे
चांदी की पायल खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- शुद्धता- चांदी की शुद्धता 92.5% या 99.9% होनी चाहिए।
- डिजाइन- पायल का डिजाइन आपकी बेटी की पसंद के अनुसार होना चाहिए।
- वजन- पायल का वजन आपके बजट के अनुसार होना चाहिए।
- मेकिंग चार्ज- मेकिंग चार्ज अलग-अलग दुकानों में अलग-अलग हो सकता है।
- जीएसटी चार्ज- चांदी की खरीद पर जीएसटी भी लागू होता है।
इसे भी पढ़ें-काली पड़ गई चांदी की पायल और कड़े को 15 मिनट में चकाचक कर देगा ये घोल, घर पर ऐसे करें तैयार
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों