68th National Film Award 2022: अजय देवगन और सूर्या ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

68th National Film Award 2022: 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को आज नई दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित। 

award function

2020 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की रिपोर्ट पहले मंत्री अनुराग ठाकुर को दस जूरी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत की गई थी, जिसमें फिल्म निर्माता विपुल शाह भी शामिल थे। मुख्य श्रेणियों में अन्य के अलावा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, फीचर फिल्म, नॉन फीचर फिल्म और फिल्म पर बेस्ट लेख शामिल हैं।

national film award function

फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार विभिन्न श्रेणियां में राष्ट्रीय पुरस्कार को दिया जाएंगा। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी सिनेमा जगत की हस्तियों को सम्मानित करेंगी। एक विशेष जूरी इन पुरस्कारों के लिए विजेताओं के नाम को चुनती है। इस साल के 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का खुलासा जुलाई में हुआ था। बेस्ट अभिनय का पुरस्कार अभिनेता अजय देवगन और सूर्या को मिलने वाला है। इस साल के नेशनल अवॉर्ड्स में साउथ की फिल्मों का दबदबा देखने मिल सकता है।

यहां देखें लिस्ट

  • बेस्ट अभिनेता - अजय देवगन (तानाजी द अनसंग वॉरियर) और दक्षिण अभिनेता सूर्या (सोरारई पोट्रु)
  • बेस्ट अभिनेत्री - अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोट्रु के लिए)
  • बेस्ट हिंदी फिल्म - तुलसीदास जूनियर
  • बेस्ट निर्देशक - मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अयप्पनम कोशियुम)
  • बेस्ट सहायक अभिनेता - बीजू मेनन (एके अयप्पनम कोशियुम के लिए)
  • बेस्ट मेंशन जूरी अवार्ड- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव
  • बेस्ट सहायक अभिनेत्री - लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौलि (शिवरंजनी इन सिला पेंगलम फिल्म के लिए)
  • विशेष उल्लेख राज्य - उत्तराखंड और यूपी
  • सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य - मध्य प्रदेश
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार - सबसे लंबा चुंबन
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म- तान्हाजी द अनसंग वॉरियर
  • बेस्ट फीचर फिल्म - सोरारई पोटरु
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर गायक पुरुष - राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म आई एम वसंतराव के लिए)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर गायिका महिला - नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम के लिए)
  • बेस्ट गीत - मनोज मुंतशिर (साइना के लिए)
  • आशा पारेख- दादा साहब फाल्के पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के बारे में

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारत के सबसे प्रमुख फिल्म पुरस्कार समारोह में से एक है। इसकी स्थापना 1954 में हुई थी। 1973 में भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और भारतीय पैनोरमा के साथ प्रशासित किया गया है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP