अक्सर लोगों को होम गार्डनिंग का शौक होता है। कई लोग तो गार्डन या बालकनी में फल और सब्जियों के पौधे भी लगाते हैं। हालांकि, ज्यादातर पौधों के लिए धूप का होना जरूरी होता है। पर, आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के पौधे के बारे में बताने वाले हैं, जो छायादार बालकनी में भी उगाए जा सकते हैं। तो चलिए उन 5 सब्जियों के बारे में बताते हैं, जिसे आप बिना धूप वाले एरिया में भी लगा सकते हैं।
पालक के पौधे
पालक एक ऐसी पत्तेदार हरी सब्जी है, जो छायादार जगहों में अच्छी तरह से उगती है। इसे उगाने के लए बहुत ज्यादा रोशनी की आवश्यकता नहीं होती है और यह ठंडी जलवायु में भी पनप सकती है। पालक विटामिन ए, सी और के का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो कि हेल्थ के लिए काफी बेहतर विकल्प है।
चुकंदर का पौधा
चुकंदर सेहत के दृष्टिकोण से बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में, आप चाहें तो इसे अपनी बालकनी में उगा सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा धूप की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, चुकंदर को लगातार नमी की आवश्यकता होती है और इसे ज्यादा धूप की भी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में, यह आपकी बालकनी में आराम से उगाया जा सकता है। बस इसके लिए बड़े बर्तन की जरूरत पड़ सकती है।
हरी प्याज के पौधे
हरी प्याज के कोमल तने का इस्तेमाल हम कई डिशेज में करते हैं। सब्जियों या नूडल्स में फ्लेवर देने के अलावा इसकी सब्जी भी बनाई जाती है। खास बात यह है कि इसे उगाना भी काफी आसान होता है। आप इसे छाया वाली जगह पर भी आराम से उगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे
शलजम का पौधा
शलजम एक जड़ वाली सब्जी है, जिसे फाइबर और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यह ठंडी जलवायु में अच्छी तरह से उगाई जा सकती है। दरअसल, इसे कम रोशनी की आवश्यकता होती है और यह छायादार जगहों में अच्छी तरह से ग्रो करता है। आप चाहें तो एक टब में अपनी बालकनी में भी उगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-छोटी जगह में किचन गार्डन बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान हैक्स
छाया में उगा सकते हैं पुदीना
पुदीना एक बहुमुखी जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग खाना पकाने में, चटनी बनाने में, चाय या शरबत बनाने में भी किया जा सकता है। यह छायादार जगहों में अच्छी तरह से बढ़ता है और इसे कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। दरअसल, पुदीना पाचन के लिए अच्छा होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं।
इसे भी पढ़ें-Summer Season में इन 3 फलों के पौधों को लगा सकते हैं अपने घर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों