यूकेलिप्टस का तेल जिसे हम नीलगिरी का तेल भी कहते हैं। त्वचा और बालों के अलावा इसका इस्तेमाल कई शारीरिक परशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल साफ़-सफ़ाई के लिए भी किया जाता है। जी हां, इसमें पाए जाने वाले गुण घर में मौजूद गंदगी को साफ़ कर देते हैं। साफ़-सफ़ाई के अलावा आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए भी कर सकती हैं।
नीलगिरी के तेल में नैचुरल एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं, जिसका इस्तेमाल साफ़-सफ़ाई में करने से घर में फ़्रेश ख़ुशबू आती है। इसका इस्तेमाल आप अलग-अलग तरीक़े से कर सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे-
स्टेनलेस स्टील की सफ़ाई
गैस पर खाना पकाते वक़्त अक्सर चीज़ें गिर जाती हैं और या फिर दाग लग जाते हैं। तुरंत सफ़ाई नहीं करने पर यह जम जाते हैं और छूटने का नाम नहीं लेते हैं। स्टेनलेस स्टील को साफ़ करने के लिए आप यूकेलिप्टस का तेल की कुछ बूंदे गीले कपड़े पर गिराएं। अब इससे स्टेनलेस स्टील को पोछ दें, जब यह ड्राई हो जाए तो माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ़ कर दें। आप चाहें तो फ्रिज के डोर को भी इसी तरह साफ़ कर सकती हैं।
चिपचिपे अवशेषों को करें दूर
बर्तनों या फिर फ़र्श पर खीने-पीने की चीज़ें गिर जाने की वजह से चिपचिपाहट है तो उसे साफ़ करने के लिए नीलगिरी के तेल का उपयोग करें। नीलगिरी के तेल में प्रभावी गुण होते हैं जो बर्तनों को ना सिर्फ़ चमका देते हैं बल्कि दाग-धब्बों को भी हटाता है। ग्लास के बर्तनों को साफ़ करने के लिए एक मग पानी में नीगलगिरी के तेल की कुछ बूंद मिक्स कर दें। अब इस पानी से बर्तनों को साफ़ कर दें।
इसे भी पढ़ें:वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने पर पड़ जाते हैं सफेद दाग तो इन ट्रिक्स को आजमाएं
फ़्लोर की ऐसे करें सफ़ाई
नीलगिरी के तेल में नेचुरल डिसइंफेक्टेंट प्रॉपर्टी होती हैं, ऐसे में आप फ़्लोर की सफ़ाई के लिए भी नीलगिरी के तेल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आधा बकेट गुनगुने पानी में नीलगिरी के तेल की 20 बूंदें मिक्स कर दें। अब इस पानी से घर में पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर में ना सिर्फ़ ख़ुशबू फैल जाएगी बल्कि फ़र्श भी अच्छे तरीक़े से साफ़ हो जाएगा।
साफ करें अपने गंदे कपड़े
कपड़ों की साफ़-सफ़ाई के लिए नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यही नहीं इससे बेडशीट्स, बलैंकेट, डोरमैट जैसी चीज़ों को भी साफ़ करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। कपड़ों को साफ़ करने के लिए वॉशिंग साइकिल में डिटर्जेंट के साथ नीलगिरी तेल की 20 बूंद मिक्स कर दें। अगर आप हाथों से कपड़े धोती हैं तो डिटर्जेंट में नीलगिरी तेल मिक्स कर दें। फिर नॉर्मल पानी से धो कर दो से तीन बार रिंस कर लें।
इसे भी पढ़ें:घर में आती है बहुत ज्यादा धूल तो ये 5 हैक्स करेंगे सफाई में मदद
बाथरूम और किचन सिंक को करें साफ़
बाथरूम और किचन की सिंक को साफ़ करने के लिए आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। पानी में नीलगिरी के तेल को मिक्स कर दें और उससे साफ़ करें। इसके अलावा अपने पेट्स के शैम्पू में भी नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें मिक्स कर दें। अब इसका इस्तेमाल उन्हें नहलाते वक़्त करें। वहीं पेट्स की आंखों और कानों को इससे बचाएं।
Recommended Video
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह सेहत से जुड़े टॉपिक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों