वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना काफी आसान लगता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि कई बार कपड़ों पर डिटर्जेंट तो कई बार लिंट चिपक जाता है। कपड़े धुलने और सूखने के बाद देखे जाएं तो उनमें सफेद या किसी अन्य रंग का लिंट दिखता है। ये लिंट अक्सर वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद ही दिखाई देता है। अगर आपको भी इस समस्या से दो चार होना पड़ा है तो आपको भी इसका अंदाज़ा तो होगा ही। ये समस्या कई लोगों को परेशान कर देती है और कपड़े सूखने के बाद जब पहनने की नौबत आती है तो ऐसा लगता है कि उन्हें साफ ही नहीं किया गया है।
कपड़ों की सफाई को लेकर ये दिक्कत अगर आपके साथ भी होती है तो क्यों न हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएं जिससे कपड़ों को धोने के बाद उनमें लिंट जमने की समस्या नहीं रह जाएगी। वॉशिंग मशीन में धोते समय आपको कुछ बातें ध्यान रखनी हैं जिससे लिंट बिल्ड अप कम होगा। साथ ही साथ अगर लिंट जम गया है तो उसे कैसे हटाएं ये भी बताएंगे।
इन टिप्स को करें फॉलो कभी कपड़ों पर नहीं जमेगा लिंट-
1. लिंट वाले कपड़ों को अलग से धोएं-
सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप की बात करें तो लिंट वाले कपड़े यानि रोएंदार कपड़ों को अलग से धोएं। तौलिए, होजरी आदि कपड़ों को अलग से धोना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन कपड़ों के कारण ही अन्य कपड़ों पर ज्यादा लिंट चिपकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप रोएंदार तौलिए और जीन्स को एक साथ धोएंगे तो पाएंगे कि जीन्स पर धोने के बाद लिंट जम गया है। सबसे आसान तरीका ये है कि भारी कपड़ों को अलग और लिंट अट्रैक्ट करने वाले हल्के कपड़ों को अलग से धोएं।
इसे जरूर पढ़ें- इन टिप्स की मदद से करें अपनी वॉशिंग मशीन को साफ, कम होगी रिपेयरिंग की जरूरत
2. ब्लैक एंड व्हाइट कपड़ों का रखें ख्याल-
ब्लैक एंड व्हाइट कपड़ों का ख्याल भी आपको रखना होगा। इसका मतलब ये है कि सफेद कपड़ों से लिंट ज्यादा निकलता है और काले कपड़ों पर अक्सर चिपक जाता है। ऐसे में अपनी लॉन्ड्री बास्केट में देखें कि किस रंग के कपड़े ज्यादा हैं। आपको हमेशा व्हाइट कपड़े अलग से धोने चाहिए। ये न सिर्फ लिंट की नजर से अच्छा है बल्कि इससे कपड़ों का रंग एक दूसरे पर नहीं चढ़ता है।
3. डिटर्जेंट उतना ही डालें जितना जरूरी हो-
अक्सर लोगों को अंदाज़ा नहीं होता कि कितने डिटर्जेंट की जरूरत उनकी वॉशिंग मशीन में है। यही सबसे बड़ी समस्या होती है लिंट के जमने की। ज्यादा डिटर्जेंट अगर डाल दिया जाए तो ये न सिर्फ कपड़ों को हार्ड कर देता है बल्कि इससे लिंट बिल्डअप भी ज्यादा होता है क्योंकि ये पानी में घुल नहीं पाता है। इसलिए आपको ये ध्यान देना होगा कि आप डिटर्जेंट सिर्फ उतना ही डालें जितना जरूरी हो।
इसे जरूर पढ़ें- बहुत आसानी से धुलेंगे कपड़े और निकलेंगे जिद्दी दाग, बस कपड़े धोते समय अपनाएं ये 4 टिप्स
अगर लिंट जम गया है तो उसे कैसे हटाएं-
ये तो हमने देख लिया कि किन तरीकों से लिंट के जमने की स्थिति को कम किया जा सकता है, लेकिन अगर लिंट जम गया है तो उसे कैसे हटाया जाए ये हम आपको बता देते हैं।
1. अगर कपड़े सूख गए हैं तो-
अगर कपड़े सूख गए हैं तो लिंट हटाने का सबसे अच्छा तरीका लिंट ब्रश हो सकता है, लेकिन अधिकतर घरों में लिंट ब्रश उपलब्ध नहीं होता है। ऐसे में आप प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसे हल्के हाथों से कपड़ों पर रगड़ें। ऐसे में वो बहुत आसानी से लिंट को साफ कर देगा।
2. अगर कपड़े गीले हैं तो मशीन में ही उसे हटाया जा सकता है-
आप मशीन के लोड के साथ 1/2 कप सफेद सिरका और 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर उसे एक-दो बार स्पिन करवा दें। इससे लिंट और डिटर्जेंट बिल्ड अप बहुत आसानी से निकल जाएगा। लेकिन इसके बाद कपड़ों को धूप में सुखाइएगा ताकि उनसे सिरके की बदबू उड़ जाए। इससे कपड़े काफी अच्छे से धुल जाएंगे और लिंट की समस्या मशीन में ही निकल जाएगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों