घर में अगर बहुत ज्यादा चींटियां हो गई हैं तो यकीनन कई मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किचन में, बर्तनों में, सोफे पर, दीवारों पर सभी जगह चींटियां आतंक मचा सकती हैं। कई बार ये आपको काट भी लेती हैं और इनके साथ क्या-क्या मुश्किलें आती हैं ये तो आप जानती ही होंगी। अब हर बार घर में पेस्ट कंट्रोल तो नहीं करवाया जा सकता है। बार-बार पेस्ट कंट्रोल करवाना हमारे लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में क्यों न कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में बात की जाए तो बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।
हो सकता है कि आपको सिट्रस की खुशबू अच्छी लगती हो। यकीनन संतरे, नींबू और ऐसी ही कई सिट्रस फ्रूट्स अनोखी खुशबू भी देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस तरह के फलों से चींटियां बहुत दूर भागती हैं। इसमें सबसे अच्छे नींबू और संतरे ही हो सकते हैं। सूखे हुए नींबू या संतरे के छिलकों को उन जगहों पर डालें जहां से चींटियां बाहर आती हैं। ये चींटियां ही नहीं कॉकरोच भगाने का अच्छा उपाय भी हो सकता है। इसके साथ आप लेमन स्प्रे भी घर में छिड़क सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर को क्लीन और आर्गेनाइज करने में काम आएंगे यह Clutter Hacks
चींटियां भगाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। खीरे के केमिकल कंपोजीशन में कुछ ऐसा होता है जिससे चींटियां भागती हैं। अगर आपके घर में ऐसी कोई जगह है जहां चींटियां बहुत आती हैं वहां कटा हुआ खीरा रख दें। इससे तुरंत आराम मिलेगा। लेकिन हां, कुछ घंटों के बाद खीरा वहां से हटा दें नहीं तो कॉकरोच हो सकते हैं।
अगर आपके किचन और बाथरूम में बहुत ज्यादा चींटियां हैं तो आप पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल का रुई में लेकर उन जगहों पर रख दें। आप चाहें तो पिपरमिंट सेंट वाला साबुन और पानी मिलाकर चींटियों पर स्प्रे भी कर सकती हैं। ये दूर भाग जाएंगी।
दालचीनी का इस्तेमाल हम मसाले के तौर पर तो करते ही हैं साथ ही साथ दालचीनी फ्लेवर वाला सेंट हम घर में भी लगा सकते हैं। पर क्या आप जानती हैं कि ये हमारे घर से चींटियां भगाने के लिए कितने काम की साबित हो सकती है। दालचीनी का पाउडर, तेल या दालचीनी की स्टिक सभी इस काम के लिए बहुत अच्छी हैं। आप दालचीनी के तेल को पानी में मिक्स कर अपने घर में छिड़क भी सकती हैं। दालचीनी के फायदे ये हैं कि वो आपका घर भी महका देगी और साथ ही साथ वो चींटियों को भी दूर रखेगी।
इसे जरूर पढ़ें- घर को आर्गेनाइज करने में बेहद काम आता है पेगबोर्ड, जानिए कैसे
आप कॉफी के साथ पिपरमिंट ऑयल मिलाकर इसे अपने घर में कई जगह रख सकते हैं। इसकी खुशबू बहुत स्ट्रॉन्ग होती है इसलिए अगर आपको कॉफी की खुशबू पसंद नहीं या पिपरमिंट पसंद नहीं तो ये न करें। पर ये चींटियों को भी दूर भगा सकती है। तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये पांचों तरीके आपके घर से चींटियां भगाने के लिए काफी असरदार साबित होंगे और आप इन्हें आसानी से ट्राई कर सकती हैं। इन तरीकों को ट्राई कर आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।