आमतौर हर घर में सफेद कपड़ों की काफी देखभाल की जाती है। वह हमेशा नए जैसे दिखते रहें इसके लिए उनकी सफाई से लेकर उन्हें रखने तक के तरीके में सावधानी बरती जाती है। मगर रंगीन कपड़ों की देखभाल पर ज्यादा ध्यान किसी का नहीं जाता है। जबकि रंगीन कपड़ों को भी उसी अटेंशन और केयर की जरूरत होती है, जो सफेद रंग के कपड़ों के लिए जरूरी होती है।
ऐसे में कई बार महंगे कपड़े भी समय से पहले ही खराब हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने रंगीन कपड़ों को थोड़ी सी एक्सट्रा केयर दे कर सालों-साल नया जैसा बना कर रख सकते हैं।
कई बार महंगे से महंगे रंगीन कपड़ों को धोने पर उनसे रंग निकलने लग जाता है। यह उस कपड़े के साथ-साथ अन्य कपड़ों को भी खराब कर सकता है। ऐसा तब होता है, जब कपड़े में कच्ची डाई का इस्तेमाल किया गया हो। इस तरह के रंगीन कपड़ों को धोने से पहले रात भर के लिए नमक के पानी में भिगो कर रख दें। अगर आप रंगीन कपड़ों की चमक को भी बरकरार रखना चाहती हैं तो एक बाल्टी में पानी के साथ सफेद सिरका डाल कर इन कपड़ों को भिगो दें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको कपड़ों को अलग-अलग भिगोना है। दो रंग के कपड़ों को एक साथ न भिगोएं।
अमूमन लोग रंगीन कपड़ों और लाइट रंग के कपड़ों को एक साथ वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं। ऐसे में जब रंगीन कपड़ों से रंग निकलता है तो वह लाइट रंग के कपड़ों पर लग जाता है। इसलिए रंगीन कपड़ों को हमेशा अलग से वॉशिंग मशीन में साफ करें। हो सके तो एक जैसे रंग वाले कपड़ों को साथ में वॉश करें। ऐसा करने पर उनसे जो भी रंग निकलता है, वह एक दूसरे पर ही लग जाता है और अन्य कपड़े खराब होने से भी बच जाते हैं। बाजार में आपको कई अच्छी ब्रांड्स में कलर फिक्सर मिल जाएंगे, आप रंगीन कपड़ों को धोते वक्त इनका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर कॉटन साड़ी में स्टार्च करने की आसान विधि जानें
कपड़ें सफेद हों या रंगीन उन्हें डायरेक्ट सन लाइट में बहुत देर के लिए कभी नहीं सुखाना चाहिए। इससे कपड़े के धागे कमजोर हो जाते हैं। रंगीन कपड़ों को हमेशा शेड में सुखाना चाहिए। धूप लगने से उनका रंग प्रभावित होता है और वह जल्दी ही फेड हो जाते हैं। ऐसे में आप गर्मियों के मौसम में रात के वक्त रंगीन कपड़ों को खुले आसमान के नीचे सुखा सकती हैं। ऐसा करने पर हवा लगने से वह सूख जाएंगे। रंगीन कपड़ों को कभी भी ऐसी के आगे भी सुखाने की कोशिश न करें। ऐसा करन पर भी उनकी चमक और रंग पर असर पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें: Hacks: कपड़ों से इंक या स्याही के दाग हटाने के 5 आसान घरेलू टिप्स
मौसम कोई भी लोगों को कपड़ों में परफ्यूम और डियोड्रेंट लगाने का शौक होता है। मगर यदि आपने रंगीन कपड़े पहने हैं तो कभी भी फ्रंट पर परफ्यूम और डियोड्रेंट न लगाएं। इनमें मिले केमिकल कपड़े रंग को प्रभावित करते हैं और उन पर दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। हमेशा परफ्यूम और डियोड्रेंट (डियोड्रेंट के इस्तेमाल में बरते ये 5 सावधानियां बरतें) अंडरआर्म्स और कॉलर पर लगाना चाहिए।
कभी भी नमी वाले स्थान पर रंगीन कपड़ों को स्टोर न करें। न ही कभी गीले कपड़ों के साथ रंगीन कपड़ों को रखें। बेस्ट तरीका है कि रंगीन कपड़ों को प्रेस करने के बाद हमेशा सूती कपड़े या कागज में लपेट कर वॉर्डरोब (वार्डरोब को इस तरह करें आर्गेनाइज) में रखें। ऐसा करने पर वे सलों-साल नए जैसे नजर आते हैं।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी लाइफ हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।