हम सब का कोई न कोई एक फेवरेट सिंगर जरूर होता है, जिसकी मधुर आवाज सुनना हमें हर मौके पर अच्छा लगता है। गानों की मधुर और सुरीली आवाज हमेशा दिल को सुकून पहुंचाती है। ऐसे कई सिंगर्स बॉलीवुड में हैं जिनके लाखों फैन्स हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही फीमेल प्लेबैक सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके गाने कई दशकों से हर घर में सुनाई दे रहे हैं और आज भी सुनाई देते हैं। यही नहीं इनमें से कई सिंगर्स के फैन तो विदेशों में भी हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन फीमेल प्लेबैक सिंगर्स के बारे में -
स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली लता मंगेशकर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था। लता मंगेशकर ने संगीत के दुनिया में लगभग 20 भाषाओं में 30,000 से भी अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर पहली बार फिल्म 'कीर्ति हसाल' के लिये गाने गए थे। लेकिन, उनको सबसे बड़ी सफलता फ़िल्म "महल" के गाने "आयेगा आनेवाला" से मिली। इसके बाद लता मंगेशकर ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा और देखते ही देखते उन्हें "स्वर-साम्राज्ञी", "राष्ट्र की आवाज", और "भारत कोकिला" जैसे कई बड़े उप नाम से पहचान मिल गई। लता मंगेशकर "भारत रत्न", 'पद्म विभूषण', 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार', और 'राजीव गांधी' जैसे कई पुरस्कार सम्मान से सम्मानित भी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें: HerZindagi Exclusive:उपहार सिनेमा हादसे में अपने बच्चों की जिंदगी गंवा देने वाली नीलम कृष्णमूर्ति की इंसाफ की लड़ाई आज भी जारी
लता मंगेशकर के कुछ बेहतरीन गाने-
अपनी मधुर और सुरीली आवाज से जादू बिखेरने वाली अलका यागनिक भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर हैं। अलका यागनिक को बचपन से संगीत का शौक था, यही वजह है कि मात्र 6 साल की उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू दिया था। 20 मार्च 1966 को भारत के पश्चिम बंगाल में जन्मी अलका यागनिक के गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं। वो आज भी अपनी मधुर और सुरीली आवाज से सबका दिल जीत लेती है। उनके बेतरीन गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का 7 बार खिताब मिला है, और दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हुई हैं।
अलका यागनिक के कुछ बेस्ट गाने-
साल 2000 में “दादा साहेब फाल्के अवार्ड” और साल 2008 में “पद्म विभूषण” से सम्मानित आशा भोसले भारतीय सिनेमा की मशहूर प्लेबैक सिंगरों में से एक हैं। आशा भोसले ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह ही छोटी उम्र में गाना स्टार्ट कर दिया था। उन्होंने संगीत में अपने करियर की शरुआत साल 1943 में की थी। 8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र में जन्मी आशा भोसले को बॉलीवुड में प्यार से आशा ताई के नाम से बुलाया जाता है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत में योगदान देने के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। उन्होंने अभी तक लगभग 12000 गानों में अपनी आवाज दी है।
आशा भोसले के कुछ बेहतरीन गाने–
'नजर के सामने, जिगर पास, कोई रहता है, वो हो तुम' फिल्म आशिकी का ये गाना आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में राज करता है। अनुराधा जी का जन्म 27 अक्टूबर 1952 को कर्नाटक में हुआ था। अमिताभ बच्चन और जया की फिल्म 'अभिमान' से अपने संगीत का करियर स्टार्ट करने वाली अनुराधा पौडवाल लगभग हजारों गानों में अपनी आवाज दी हैं। 1990 में आशिकी फिल्म के गाने इतने हिट हुए कि वो टॉप प्लेबैक सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। 'पद्मश्री' सम्मानित अनुराधा पौडवाल 4 बार फिल्मफेयर पुरस्कार और 1 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।
इसे भी पढ़ें: HZ Exclusive: 1947 बंटवारे का दंश जिसने नफरत नहीं प्यार करना सिखा दिया, अंजली गोपालन की कहानी उनकी जुबानी
अनुराधा पौडवाल के कुछ बेस्ट गाने
फिल्म देवदास के गाने के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जितने वाली प्लैबैक सिंगर श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल हुआ था। श्रेया घोषाल को उनकी सुरीली आवाज के लिए उन्हें 'आवाज की मल्लिका' भी कहा जाता है। श्रेया घोषाल ने हिंदी फिल्मों के गानों के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, बंगाली, गुजराती और मराठी जैसे कई भाषाओं में भी गाने गए हैं। श्रेया घोषाल की मधुर आवाज के चलते उन्हें अभी तक तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और 2 बार साउथ इंडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।
श्रेया घोषाल के कुछ बेहतरीन गाने
Image Credit: (image.tmdb,data1.ibtimes,cloudfront.net,staticflickr.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।